{"_id":"33-122538","slug":"Etawah-122538-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस
Etawah
Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नॉन स्टाप डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। कपलिंग टूटने के बाद इंजन बिना बोगियों के दो किलो मीटर तक दौड़ता रहा। पता चलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना से एक घंटे तक इस रूट पर यातायात थमा रहा। बाद में इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया।
यह हैरतअंगेज हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:31 बजे हुआ। फर्रुखाबाद क्रासिंग के पास नॉन स्टाप डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन के पीछे की कपलिंग अचानक टूट गई। उस समय ट्रेन सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। कपलिंग टूटने के बाद बोगियां तेज झटके के साथ थोड़ी दूर तक बिना इंजन के घिसटने के बाद मालगोदाम के पास थम गईं। आगे इंजन दौड़ता रहा। गार्ड वीके गुप्ता की सूचना पर ट्रेन के चालक ने दो किलोमीटर आगे राहतपुरा के पास इंजन रोका।
ट्रेन चालक शिव सिंह और राजेश कुमार ने तत्काल टूंडला कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। कुछ देर में स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी, टीआई नंदलाल, आरपीएफ निरीक्षक एके यादव, एएसआई रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। इंजन से बोगियों को जोड़ कर ट्रेन रवाना करने में एक घंटा लग गया। सुबह 7:22 पर ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान अप लाइन पर यातायात स्थगित रहा। पीछे से आ रही अन्य ट्रेनों को इकदिल और भरथना रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया था।