{"_id":"33-105719","slug":"Etawah-105719-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश में 29 दिसंबर को कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश में 29 दिसंबर को कवि सम्मेलन
Etawah
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। दो दिसंबर से नुमाइश का आगाज हो रहा है। शनिवार को नुमाइश कार्यकारिणी की बैठक में नुमाइश पंडाल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। नुमाइश 6 जनवरी तक चलेगी।
एडीएम/नुमाइश कार्यकारिणी के जनरल सेक्रेटरी विद्याशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों को और भव्य बनाने पर सुझाव दिए। इसमें तय किया गया कि तीन दिसंबर को श्लोक पाठ प्रतियोगिता, चार को कला कौशल प्रतियोगिता, पांच को बौद्ध सम्मेलन और स्थानीय मुशायरा, 6 दिसंबर को दिन में कौमी एकता पर नाटक व शाम को संगीत प्रतियोगिता, 8 को भारत एवं इटावा जानो प्रतियोगिता, इसी दिन शाम के समय स्थानीय कवि सम्मेलन होगा। 9 दिसंबर को दिन में वाद विवाद प्रतियोगिता व शाम को बच्चों की छमाछम प्रतियोगिता होगी। इसी के साथ 13 को अखिल भारतीय मुशायरा, 22 को अखिल भारतीय कव्वाली, 23 को शाम-ए-गजल, 26 को भजन संध्या, 29 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 30 को लाफ्टर शो होगा। पांच जनवरी को संगीत सम्मेलन होगा। अखिल भारतीय दंगल 28 एवं 29 दिसंबर को होगा।
बैठक में उक्त कार्यक्रमों के संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे अतिथियों व बाहर से आने वाले कलाकरों के नाम तय कर लें। बैठक में एसडीएम सदर शैलेंद्र भाटिया, राजकिशोर वाजपेई, विशुन अग्रवाल, मेहरबान सिंह, रवींद्र सिंह आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।