{"_id":"33-102751","slug":"Etawah-102751-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में आग लगी, गृहस्थी का सारा सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में आग लगी, गृहस्थी का सारा सामान राख
Etawah
Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। गांव मड़ैया मल्लाहन में बीती रात दो घरों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दोनों घरों का गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। इस अग्निकांड में दोनों घरों का तकरीबन तीन लाख का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
गांव मड़ैया मल्लाहन निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बेटन सिंह निषाद व छोटेलाल पुत्र राजाराम निषाद के घर में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों घरों में रखा अनाज, कपड़ा व भूसा समेत सारा गृहस्थी का सामान राख हो गया। प्रमोद कुमार व छोटेलाल ने डेढ़-डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है। आग लगने की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह एसडीएम चकरनगर महेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान प्रदीप यादव के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्राम प्रधान ने बेघर बार हुए परिवारों को खाद्य सामग्री मुहैया कराकर फौरी तौर मदद दी। उधर, आग लगने की वजह के बारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों ने पटाखा दगाया था, उसकी चिंगारी से दोनों घरों में आग लग गई।