{"_id":"33-102749","slug":"Etawah-102749-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धान क्रय केंद्रों पर सपा पदाधिकारी देंगे ड्यूटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धान क्रय केंद्रों पर सपा पदाधिकारी देंगे ड्यूटी’
Etawah
Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। सूबे में सत्तारूढ़ सपा सरकार धान खरीद को लेकर गंभीर है। इस मर्तबा धान की अच्छी पैदावार हुई है। इसको देखते हुए किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए सपा के ब्लाक व जिला स्तरीय पदाधिकारी धान खरीद केंद्रों पर ड्यूटी देंगे। खरीद केंद्र पर जो भी खरीद प्रभारी या संबंधित अधिकारी गड़बड़ी करते मिलेंगे, उन्हें तत्काल सस्पेंड कराया जाएगा। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि 25 अक्तूबर को विकास भवन के आडिटोरियम हॉल में किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 140 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपए की चेकें बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सिंह यादव सरकार ने किसान हित में दुर्घटना बीमा की राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी है। 31 मार्च तक के लाभार्थियों को एक लाख रुपए और उसके बाद के लाभार्थियों को पांच लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। फिलहाल अभी एक-एक लाख रुपए की चेक दी जाएगी। बाकी धनराशि लाभार्थी को बाद में उपलब्ध करा दी जाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के आठ महीने के कार्यकाल में युवाओं में काफी जोश है। इसी के तहत पार्टी के फ्रंटल संगठन की बागडोर युवाओं को सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में युवजन सभा में 12 वर्ष से कार्य करने वाले अजय भदौरिया को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर नव मनोनीत युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अजय भदौरिया का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सचिव अजय भदौरिया ने बताया कि 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे एसडी इंटर कालेज में संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपाल सिंह यादव होगे। जिलाध्यक्ष, सांसद व विधायक भी विशेष रुप से शामिल होकर युवाआें को संदेश देंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, विधान सभा प्रभारी रविंद्र दुबे, शहर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी के अलावा रामप्रसाद सविता, जहीर अहमद अंसारी व धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।