{"_id":"5ccf2c7dbdec220756711339","slug":"91557081213-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन सुकून के बाद फिर बढ़ी तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन सुकून के बाद फिर बढ़ी तपिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। तीन दिन हवाएं चलने के बाद रविवार को फिर से धूप की तपिश में इजाफा हुआ। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। दोपहर के वक्त 39 डिग्री सेल्सियस तपन होने से राहगीर सिर व चेहरा ढक कर निकले। हालांकि शाम को फिर से हवा चलने पर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
रविवार को अवकाश की वजह से दुकानें बंद रहने से सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। इस वजह से सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली। तेज धूप की वजह से महिलाओं को चेहरा पूरी तरह से ढक कर चलना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए आते जाते लोग शीतल पेयजल, बेल का शर्बत, नीबू की शिकंजी, गन्ने का रस का सेवन कर गर्मी दूर करने में लगे रहे।