{"_id":"5c7036fabdec2273ab607c76","slug":"91550857978-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरकेडिंग के खम्भे से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरकेडिंग के खम्भे से टकराया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सरसई नावर रोड के रुद्रपुर चौराहे के पास गुरुवार देर रात को खेतों की बैरीकेडिंग के खंभे से टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। दो एक शादी समारोह में जा रहे थे।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के अमथरी में रहने वाला 22 वर्षीय सौरभ पुत्र सर्वेश शाक्य अपने साथी अजय पुत्र कमलेश के साथ टाडेहार गांव में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता रामाकांती की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था। घरवालों ने बताया कि शादी का कार्यक्रम ऊसराहार के एक गेस्ट हाउस में था। सौरभ पहले अपने रिश्तेदारों के यहां टाडेहार गांव पहुंचा जहां से वह साथी के साथ वापस ऊसराहार आ रहा था। उसी समय सड़क के किनारे खेत की बैरिकेडिंग के सपोट लिए लगाए गए सीमेंटेड पोल से बाइक सवार सौरभ टकरा गया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरसईनावर भेजा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाये थे, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आयी। डॉक्टरों ने सौरभ की नाजुक हालत को देखते हुए सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। जबकि उसका साथी अजय भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा।