{"_id":"597cd1f64f1c1ba3168b469f","slug":"81501352438-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न आने से भड़के लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न आने से भड़के लोगों ने लगाया जाम
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
उदी में तीन दिन से बिजली संकट झेल रहे बढ़पुरा क्षेत्र के लोग शुक्रवार को भड़क गए। सैकड़ों महिला व पुरुषों ने उदी मोड़ स्थित बिजली उपकेंद्र का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। बाद में इटावा-भिंड रोड पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। बाद में एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करा तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली घर में जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी।
इटावा सदर की विधायक सरिता भदौरिया के क्षेत्र में लोग बिजली की समस्या काफी परेशान हैं। यहां कभी तो दिन भर बिजली के दर्शन नहीं होते। रात में भी बिजली के न तो आने का समय है और न ही जाने का। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिनों से स्थिति और ज्यादा खराब चल रही है। इससे शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र की तमाम महिलाएं व पुरुष उपकेंद्र पहुंचे और रोष जताया। लेकिन उन्हें ंमौके पर कोई अधिकारी नही मिला तो इनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने बिजली घर के सामने भिंड रोड पर जाम लगा दिया।
जाम लगने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोग डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। थाना पुलिस ने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसडीओ अजय कुमार गौतम व जेई वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक ट्रांसफार्मर होने के कारण लोगों को सही तरीके से सप्लाई नही मिल पा रही है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा इसके बाद सभी को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम के दौरान सपा नेता विमल भदौरिया भी आए और उन्होंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। जाम लगने से यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। एसडीओ के आश्वासन के बाद तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
- तीन घंटे तक ठप रहा यातायात, इटावा-भिंड मार्ग पर वाहनों की लगीं कतारें