फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   80 farmers honored on the birth anniversary of former PM

Etawah News: पूर्व पीएम की जयंती पर 80 किसानों को किया सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
80 farmers honored on the birth anniversary of former PM
इटावा। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें किसान सम्मान समारोह और मेले के आयोजन भी किया गया। इसमें 80 किसानों को सम्मानित किया गया। मेले में कई विभागों ने अपने स्टाॅल लगाए गए। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मेले का शुभारंभ करके महिला व पुरुष किसानों को सम्मानित किया। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने कहा कि किसान सरकारी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लें।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह ने बताया कि मेला में 1500 किसानों ने भागीदारी की है। इन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। स्टालों में भी उन्हें समझाया गया। मेले में उत्कृष्ट उत्पादन में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। जिन 80 किसानों को सम्मानित किया गया है उनमें 22 कृषि के लिए, 16 पशुपालन के लिए व 16 को मत्स्य पालन के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह उद्यान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए 16 किसानों और 10 प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक एके सिंह, सुनीता मिश्रा और पुष्पा ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। धीरेंद्र सिंह, विपिन कुमार, विक्रम, सोनू रहे।
विज्ञापन



ब्लॉक महेवा की ग्राम पंचायत आनेपुरा निवासी महिला किसान ममता देवी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बाजरा की पैदावार में जनपद में पहला स्थान प्राप्त होने के कारण दिया गया। बताया कि वह बीते दो वर्ष से बाजरे की खेती कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम भतौरा निवासी महिला किसान रविता ने बताया कि उन्हें खेती बाड़ी में जिले में दूसरा स्थान मिला है। वह बीते कई वर्षों से रागी की फसल कर रहीं है। बताया कि कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली रागी (मंडुआ) की फसल किसानों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed