फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   76 infected and found including one year old girl

बिहार बक्सर के एफसीआई कर्मी की एक साल की बच्ची पॉजिटिव

Sun, 06 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
76 infected and found including one year old girl
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2483 हो गई। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 76 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय भरथना के कर्मचारी की पत्नी और पुत्री के साथ बिहार बक्सर निवासी एफसीआई कर्मी की एक साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची का इलाज कानपुर में चल रहा है। बच्ची की मां का मायका भरथना के ब्रजराजनगर में है।
बीते छह दिनों में 368 लोग कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं। जाहिर है कि संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
भरथना में 12, कैस्त जसवंतनगर में छह, अड्डा ऊसरा, एसबीआई जसवंतनगर व उदी क्षेत्र में तीन-तीन तथा फ्रेंड्स कालोनी, बढ़पुरा, पत्ताबाग, गुलाबबाड़ी जसवंतनगर और साम्हों में दो-दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भरथना में जिन 12 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

उनमें जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों भरथना में तैनात लेखाकार की 51 वर्षीया पत्नी और 19 साल की बेटी शामिल है।
भरथना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित के अनुसार गांधीनगर में 31 वर्षीय युवक व 16 वर्षीय किशोर, मोहल्ला महावीरनगर में 50 वर्षीय महिला, इंद्रानगर, मोतीगंज व आजाद रोड मोहल्ला में एक-एक व्यक्ति, पुरानी तहसील बजाजा लाइन के 50 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को होम आइसोलेट किया गया है। एक साल बच्ची कानपुर में ही होम आइसोलेट है। ग्राम कुनैठी में 25 वर्षीय युवक को भी होम आइसोलेट किया गया। कुंअरा गांव के मूल निवासी और इटावा रह रहे 30 वर्षीय युवक को पॉजिटिव पाए जाने पर होम आइसोलेट किया गया है।
वहीं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. सुरेश चंद्र, आलोक यादव आदि ने मौका मुआयना कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. रवि राजपूत की देखरेख में लैब टेक्नीशियन विजय कुमार गुप्ता, सुपरवाइजर मोहम्मद अजहर खान, वीनेश आदि ने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिवार व संपर्क में आने वाले लोगों समेत 50 लोगों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।
इसके अलावा नगर पालिका के कोविड 19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के घरों के आसपास बैरिकेडिंग कराई और इलाके को सैनिटाइज कराया है।
बकेवर। लखना के ठाकुरान मुहाल में सब्जी आढ़ती के पॉजिटिव पाए जाने पर टीम ने रविवार को 50 लोगों के सैंपल एकत्रित किए हैं। आढ़ती को टीम ने इटावा कोविड 16 अस्पताल में भर्ती कराया है।
रविवार सुबह के वक्त सब्जी की आढ़तों पर काफी भीड़भाड़ रही। संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा। उधर, पालिका के पूर्व चेयरमैन के पुत्र व उनकी पत्नी के अलावा गुड़ व्यापारी, उनकी पत्नी व पुत्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सब्जी आढ़ती के पुत्र को कुछ दिनों पूर्व एक बंदर ने काट लिया था। इस पर परिजन उसे चकरनगर तहसील क्षेत्र की राजपुर सीएचसी पर रैबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने ले गए थे। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने आढ़ती और उनके बेटे की कोरोना जांच कराई थी।
रविवार को जांच रिपोर्ट में आढ़ती पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने तक वह सब्जी की आढ़त चलाते रहे। इसी आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम लखना पहुंची। नगरपंचायत ईओ देवेन्द्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जिसके बाद आढ़ती को एंबुलेंस से इटावा भेजा गया और जिला अस्पताल के आइसोलेसन वार्ड में पहुंचाया गया।
नगर पंचायत की टीम ने पूरे मोहल्ले में सैनिटाइज किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 लोगों के सैंपल एकत्रित किए। कस्बा लखना में जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ रही है। उसके पीछे सब्जी आढ़तों पर उमड़ती भीड़ भी अहम कारण मानी जा रही है।
उधर, पूर्व चेयरमैन के भरथना एक्सिस बैंक शाखा मैनेजर पुत्र और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आठ दिन बाद हुई दूसरी जांच में वह दोनों निगेटिव पाए गए हैं। इसी तरह गुड़ व्यापारी व उनकी पत्नी व पुत्र भी आठ दिन बाद जांच में निगेटिव आए हैं।

हालांकि सभी लोगों को अभी होम आइसोलेट होने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह पान व्यापारी व उनकी पुत्री व पत्नी व किराना व्यापारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं, जो घर पर होम आइसोलेट हैं। नगरपंचायत के स्तर से हर रोज इलाकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने रविवार को बगैर मास्क बाहर निकलने वालों पर सख्ती दिखाई।
कोरोना मीटर
पॉजिटिव केस 2483
ठीक हुए 1827
सक्रिय 616
मौत 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed