{"_id":"5f09b0198ebc3e63ca4d9d03","slug":"76-corona-positive-found-in-10-days-in-july-etawha-news-knp570540727","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में 10 दिन में मिले 76 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में 10 दिन में मिले 76 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में अनलॉक वन में शुरू के दस दिनों में जिले में कुल 47 कोरोना पॉजिटिव केस मिले, जबकि जुलाई में इस अवधि में 76 संक्रमित मिले जो जून की अपेक्षा 29 केस ज्यादा हैं। तीन जुलाई को महिला समेत दो संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
पहला पॉजिटिव केस 14 अप्रैल को मिला था। जिले में पहले कोरोना संदिग्ध का पहला मामला 18 मार्च को सामने आया था।
प्रवासी के रूप में जर्मन से आए दंपति को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीसरे दिन लखनऊ से आई कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली थी।
जबकि कोरोना पॉजिटिव का पहला केस 14 अप्रैल को सामने आया था। जब जसवंतनगर के नगला भांट का 43 वर्षीय आलू आढ़ती पॉजिटिव मिला था।
तब से लेकर अब तक 88 दिन में 366 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। यानी औसतन चार संक्रमित केस रोज मिले। जिले में पहले पॉजिटिव मरीज की मौत 25 मई को हुई थी। अब यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
विज्ञापन
एक ओर कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इनकी 10 जुलाई तक की संख्या 255 है। जो करीब 70 प्रतिशत से अधिक है।
संक्रमितों का सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय और 30 बेड के जसवंतनगर सीएचसी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। 10 जून से आलमपुर हौज स्थित नारायण कालेज के हॉस्टल को 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है।
यहां पॉजिटिव मिले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। कोरोना केसों के बढ़ने को लेकर प्रशासन ने ग्राम कांधनी स्थित प.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय को भी 100 बेड के कोविड अस्पताल के रूप में सुरक्षित रखा है।