फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   73006 farmers reach two-two thousand rupees

73006 किसानों के खातों में पहुंचे दो-दो हजार रुपये

Sun, 24 Feb 2019 11:03 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 24 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
73006 farmers reach two-two thousand rupees
विकास भवन परिसर में मोबाइल पर मैसेज खोजते किसान। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को किसान सम्मान योजना के तहत दो हजार रुपये की पहली किस्त गोरखपुर से किसान के बैंक खाते में भेजकर प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके बाद इस योजना में शामिल जिले के 73006 किसान के खातों में भी रकम पहुंची है। अधिकारियों की मानें तो दो लाख 43 हजार 417 किसानों के डाटा पोर्टल पर लॉक हो चुके हैं। इनमें पात्र व अपात्र दोनों प्रकार के किसान शामिल हैं, जबकि 77 हजार 547 किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना अभी शेष है। पात्र लोगों की संख्या पूरा डाटा लॉक होने पर ही सामने आएगी। इधर, जिन किसानों के खाते में रकम पहुंचने के मैसेज आए वे खुश नजर आए।
विज्ञापन


 किसान सम्मान योजना में 5 एकड़ या उससे कम कृषि भूमि के लघु व सीमांत किसानों लाभ दिया जा रहा है। उन्हें साल भर में तीन किस्तों के जरिये छह हजार रुपये मिलेंगे, जो उनके बैंक खातों में पहुंचेंगे। इन गरीब किसानों को लाभ देने के लिए गत 20 तारीख तक जिले में रात दिन डाटा फीडिंग होती रही। आईटीआई, एनआईसी, ई डिस्ट्रिक्ट, वार रूम, तहसील के अलावा डीपीएस व एसएमजीआई स्कूलों में डाटा फीड किए गए।
विज्ञापन


 इस योजना के तहत जिले में रजिस्टर्ड किसानों की संख्या तीन लाख 20 हजार 964 किसान मिली है। इनमें भूमिहीन समेत ऐसे किसान भी शामिल हैं, जो कृषि विभाग के पोर्टल पर एक से अधिक बार पंजीकृत हैं। इनमें से दो लाख 43 हजार 417 किसानों के डाटा को सत्यापित करके पोर्टल पर लॉक किया गया है। इसमें पात्र और अपात्र दोनों किसान शामिल हैं। इनमें से रविवार को 73006 पात्र किसानों को लाभ मिला है। जिनके बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये भेजे गए हैं। 77547 किसानों का डाटा पोर्टल पर लॉक होना बाकी है। रविवार को गोरखपुर के फर्टिलाइजर परिसर में पीएम किसान सम्मान योजना का मुख्य आयोजन हुआ। इसके लाइव प्रसारण की व्यवस्था हुई। विकास भवन के हॉल में प्रसारण के दौरान जब पीएम ने बटन दबाकर किसानों के खातों में रकम पहुंचाईं तो मौजूद किसानों के चेहरे खिल उठे। जेब में रखे मोबाइल हाथ में आ गए। किसान मैसेज आने का इंतजार करने लगे। करीब 15 मिनट के अंतराल में मैसेज आने लगे। हॉल में मौजूद पीतांबरपुर के किसान भोजराज के पुत्र ने मोबाइल में आए मैसेज को डीएम व अन्य अधिकारियों को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिनके मोबाइल पर मैसेज आ गए वे खुश दिखे। जो महरूम रहे, वे कुछ मायूस दिखे। चांदनपुर के रामदास व जसवंतकुमार और इटगांव के निरंजन सिंह आदि किसान हॉल के बाहर मोबाइल का मैसेज बाक्स चेक करते रहे। बताया कि उनके मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया है। हालांकि पीएम मोदी के यह कहने पर कि कुछ सप्ताहों में उनकी किस्त भी बैंक खातों में पहुंच जाएगी, तब किसानों को राहत मिली।
 
अधिकतर डाटा हुआ लॉक
उप कृषि निदेशक एके सिंह ने बताया कि जिले में जो 320964 किसान पंजीकृत पाए गए। उनमें एक लाख 909 किसान राजस्व विभाग के भूलेख से जोड़े गए हैं। इनका डाटा एकदम फ्रेश है। शेष 220055 किसानों की सूची सत्यापन के लिए उपलब्ध कराई गई थी। उनमें भूमिहीन, अपात्र के अलावा एक से अधिक बार पंजीकृत हैं। कई किसानों के आधारकार्ड व खतौनी नंबर नहीं रहे हैं। इसलिए 77547 किसानों का डाटा लॉक होना शेष है। जब पूरा डाटा लॉक होगा। तब पात्र किसानों की संख्या सामने आएगी। फिलहाल 73006 किसानों के बैंक खातों में किस्त पहुंची है।

 
पोर्टल पर लॉक हुए किसान
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पोर्टल पर कुल लॉक हुए दो लाख 43 हजार 417 किसानों में बढ़पुरा के 32095, बसरेहर के 32802, भरथना के 32073, 27197, जसवंतनगर के 29712, महेवा के 34959, सैफई के 26210, ताखा के 27912 और शहर इटावा के 457 किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed