{"_id":"5c72d537bdec224db852774d","slug":"71551029559-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार परामर्श केंद्र में आठ परिवारों में बनी साथ रहने की सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार परामर्श केंद्र में आठ परिवारों में बनी साथ रहने की सुलह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर आठ परिवारों के बीच समझौता कराया गया। एसएसपी के निर्देश पर आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र में सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुभद्रा वर्मा, चित्रा वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष चित्रा परिहार, एसोसिएट प्रोफेसर एवं केकेडीसी के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा.शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
इस दौरान कमेटी के सदस्यों की मध्यस्थता के चलते आठ परिवारों को बिखरने से बचाया। आपसी मतभेद भुलाकर साथ- साथ रहने को तैयार हो गए और खुशी-खुशी अपने घर चले गए। परिवार परामर्श केंद्र पर कुल 28 फाइलें प्राप्त हुईं। इनमें से तीन फाइलों को बंद किया गया। आठ में समझौता कराया गया। दो फाइलों में अभियोग पंजीकृत किया गया। जबकि 15 फाइलों को अग्रिम तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया।