फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सरकार कीगलत नीतियों के कारण किसान हैं परेशान: अजय कुमार

सरकार कीगलत नीतियों के कारण किसान हैं परेशान: अजय कुमार

Fri, 12 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सरकार कीगलत नीतियों के कारण किसान हैं परेशान: अजय कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार उर्फ लल्लू ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शौचालयों/कार्यालयों को भगवा रंग में रंगाकर विकास की कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान बदहाली के आंसू बहा रहा है। इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, एटा,फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि जिलों का आलू किसान काफ ी परेशान है। ये बातें उन्होंने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर वार्ता के दौरान कही।


अजय कुमार ने कहा कि कोल्ड स्टोरज की भंडारण कीमतों के बढ़ने और बाजार मूल्य कम होने से कोल्ड स्टोर संचालकों ने किसान का आलू सड़क पर फिंकवा दिया। इसका विरोध किसानों ने विधान सभा के गेट पर किया, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे विपक्षी साजिश कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


कहा कि जिन जनपदों के आलू किसान सबसे ज्यादा बदहाल हैं उनकी समस्याओं की रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रेषित की जाएगी। कहा कि किसानों के आलू के वाजिब मूल्य के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव,प्रदेश सचिव अनिल यादव,धर्मराज वर्मा,आशुतोष दीक्षित,प्रेम किशोर द्विवेदी,कुसुमलता उपाध्याय,हंसमुखी शंखबार,पल्लव दुवे,डा.कुमार वैभव,प्रदीप द्विवेदी,विष्णुकांत मिश्रा,सरवर अली,अजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार ने लगाया आरोप
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed