{"_id":"59b570f74f1c1bf47f8b5b22","slug":"71505063159-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई एक्सीलेंस स्टेडियम बनाने की है योजना : चेतन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई एक्सीलेंस स्टेडियम बनाने की है योजना : चेतन चौहान
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
क्रिकेटर से सांसद और फिर उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई में बने स्विमिंग पूल की काफी सराहना की। उन्होंने कहा सैफई में बने खेल स्टेडियम का क्या क्या उपयोग हो सकता है इस पर विचार चल रहा है। इसके लिए स्पोर्ट्स ऑथारिटी ऑफ इंडिया से बात की जाएगी। ये बातें खेल मंत्री ने रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से इटावा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। फर्रुखाबाद में किसी कार्यक्रम में जाने के लिए वह इटावा आये थे और यहां से कार द्वारा वह फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए।
वार्ता के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि उनकी योजना प्रदेश में हाई एक्सीलेंस स्टेडियम बनाने की है। जहां सभी सुविधायें होंगी। साथ ही कहा कि वह खिलाड़ी रहे हैं और यह जानते हैं कि खिलाड़ियों को क्या सुविधा चाहिए और उन्हें क्या परेशानियां होती हैं। उसे दूर करेंगे और सुविधा भी देंगे। कहा कि उनकी प्राथमिकता है बड़े की नहीं बल्कि छोटे स्टेडियमों की है। उन्हें खेल का सामान भी देंगे। हॉकी को भी बढ़ावा देंगे और अलग-अलग शहरों को अलग-अलग खेलों के लिए चिह्नित करेंगे। इनमें झांसी जहां के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र थे वहां झांसी तथा बबीना में हॉकी के लिए योजना बनायेंगे। खेल मंत्री का विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, संासद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, कृपा नरायन तिवारी, जितेन्द्र जैन, अरविंद दीक्षित आदि भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
- हाई एक्सीलेंस स्टेडियम बनाने की है योजना : चेतन चौहान
- सैफई के स्विमिंग पूल को बताया बेहतर
फोटो नंबर 18- रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं केबीच प्रदेश सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान