Etawah Accident: इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस और कार की भीषण टक्कर; छह की मौत
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और कार की टक्कर में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। 40 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। रायबरेली से दिल्ली जा रही स्लीपर बस के सामने डिवाइडर पार कर अनियंत्रित कार अचानक आ गई, जिससे टकराकर बस 50 फीट गहरी खंदी में पलट गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के इटावा में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ है। जहां एक डबल डेकर बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
#WATCH | Etawah, Uttar Pradesh: 7 killed in a collision between a double-decker bus and car on Agra Lucknow Expressway
विज्ञापन
SSP Etawah Sanjay Kumar Verma says, "A double-decker bus going from Raebareli to Delhi collided with a car at around 12:30 am. There were 60 people on the bus,… pic.twitter.com/LcuMLYDLpNविज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 4, 2024
वहीं दूसरी तरफ हादसे पर एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में सात लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की रात करीब 12:30 बजे एक कार से टक्कर हो गई। बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20-25 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार तीन लोगों की भी मौत हो गई। कुल सात लोगों की मौत हुई है।
इस भीषण हादसे में सात की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रायबरेली से शनिवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हुई इस स्लीपर बस में करीब 70 लोग सवार थे।
इस वजह से हुआ हादसा
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 129 जिले के थाना उसराहार में शनिवार की रात करीब एक बजे बस के सामने अचानक से रॉन्ग साइड पर अनियंत्रित एक कार आ गई। इससे बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई।
हादसे के बाद पुलिस और बचाव दल का रेस्क्यू
यूपीडा की टीम व स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने बस में फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। मृतकों में तीन यात्री कार सवार व एक बस सवार है। वहीं, तीन की शिनाख्त नहीं हुई है। सूचना पर इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह, डॉ. विश्वदीपक, डॉक्टर राजकुमार यादव, डॉ. शेष कुमार ने टीम के साथ सभी का उपचार शुरू कर दिया।
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
घटनास्थल का एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि कार सवार को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ चली गई थी। सामने आ रही बस उससे टकराकर खंदी में चली गई। छह लोगों की मौत हुई है। बाकी सभी का उपचार चल रहा है।
मृतकों की हो रही शिनाख्त
हादसे में कार सवार प्रधुम (24) पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ठिटोली तालग्राम कन्नौज, मोनू (25) पुत्र ब्रजेश प्रताप निवासी गधीया तालग्राम कन्नौज, चंदा देवी मोनू की मां पति का नाम ब्रजेश प्रताप की हादसे में मौत हुई है। बस में सवार ओमप्रकाश (50) पुत्र असर्फी निवासी भरसरीया खीरी, जिला लखीमपुर खीरी व तीन अज्ञात की मौत है गई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.