फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   66 examinees left the exam on the second day66 examinees left the exam on the second day????? ??? 66 ?????????????? ?? ??????? ?????On the second day, 66 candidates left the examination????? ??? 66 ??????????? ?? ??????? ?????

दूसरे दिन 66 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
66 examinees left the exam on the second day66 examinees left the exam on the second day????? ??? 66 ?????????????? ?? ??????? ?????On the second day, 66 candidates left the examination????? ??? 66 ??????????? ?? ??????? ?????
एसडी इंटर कॉलेज में निरीक्षण करतीं डीएम श्रुति सिंह साथ में एसएसपी जयप्रकाश सिंह - फोटो : ETAWAH
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कराई गई। दूसरे दिन हाईस्कूल के संगीत गायन, संगीत वादन, सामान्य आधारित विषय एवं इंटर के कृषि शस्य विज्ञान तथा एग्रोनॉमी का प्रश्न पत्र परीक्षा हुई।
विज्ञापन

हाईस्कूल की प्रथम पाली में 73 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 70 परीक्षार्थी उपस्थित और तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1840 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1777 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके प्रकार दोनों पालियों में कुल मिलाकर 66 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से प्राप्त कराए बेसिक अध्यापक एवं माध्यमिक अध्यापकों को संयुक्त रूप से ड्यूटी में लगाते हुए परीक्षा कराई गई। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कक्ष निरीक्षक की कमी की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बीहड़ी क्षेत्र में स्थित प्रथम पाली में राजकीय बालिका इका चकरनगर का निरीक्षण किया। द्वितीय पाली के समय में अपर मुख्य सचिव की गूगल मीट में जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल दल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कल्पनानंद इका शाहजहांपुर लरखौर, एसपीएस इका चौपुला तथा शोरावाल बालिका इका इटावा का निरीक्षण किया गया। सचल दल प्रभारी विजय सिंह यादव ने सोबरन इका चंद्रपुराशाला, जनता इका बकेवर, रामदुलारी इका भिठारी कुनैठा, जनसहयोगी इका मोढ़ी भरथना इटावा का निरीक्षण किया। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।

महेवा संवाद प्रतिनिधि ने बताया कि कस्वा महेवा स्थित लोक मान्य रूरल इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को सुबह की पाली में किसी भी विषय का कोई पेपर नहीँ था। शाम की पाली में कृषि वर्ग के कक्षा 11 और कक्षा 12 की मात्र 10 छात्राओं ने पेपर दिया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ एस एस त्रिपाठी, परीक्षा प्रभारी शरद तिवारी और सह परीक्षा प्रभारी प्रताप नारायण तिवारी की देखरेख में दोनों दिन की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed