{"_id":"5c7d5f7fbdec2213f4133c8f","slug":"61551720319-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी और चूहों की भागदौड़ के बीच बनती मिली नमकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी और चूहों की भागदौड़ के बीच बनती मिली नमकीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपान की चीजों को बनाने में साफ-सफाई का कतई ध्यान नहीं रखा जा रहा। यह बात खुद खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण अभियान में सामने आई है। सोमवार को विभाग की टीम ने बेसन की नमकीन बनाने वालों के यहां जांच की तो कहीं गंदगी पसरी मिली तो कहीं खानपान की चीजों के बीच चूहे दौड़ते पाए। संबंधितों को तीन दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने की मोहलत दी गई है।
खाद्य सुरक्षाधिकारियों की टीम ने सबसे पहले भरथना रोड स्थित सप्पू भइया फर्म के यहां निरीक्षण किया। टीम ने देखा कि जहां नमकीन आदि चीजें बनाई जा रही हैं।
वहां चारो ओर गंदगी का आलम है। इसी माहौल में चीजें बनती दिखी। जिसे देखकर टीम ने नमकीन निर्माता को तीन दिन का वक्त दिया कि वह निर्माण स्थल को साफ सुथरा करवा लें। अन्यथा की सूरत में उनका फूड लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
कटरा साहब खां में रॉयल नमकीन में भी यही हाल दिखा। इस फर्म के स्टोर रूम में खानपान की निर्मित चीजें रखी हुई थी। इनके बीच में चूहे घूम रहे थे। इसके अलावा जांच में नमकीन के पैकेटों पर बेस्ट बिफोर की तारीख भी सही ढंग से अंकित नहीं मिली।
फर्म के संचालक को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। टीम ने आलमपुर हौज स्थित रवि नमकीन के यहां भी जायजा लिया। यहां भी साफ सफाई का अभाव दिखा।
खाद्य सुरक्षाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि फिलहाल शासन के निर्देशानुसार इन दिनों खानपान विक्रेताओं व निर्माताओं को आगाह किया जा रहा है। यदि इसके बाद भी वह कोई सुधार नहीं करेंगे तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।