फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हाथ ठेले वालों का सड़क पर डेरा, दिन भर लगता है जाम

हाथ ठेले वालों का सड़क पर डेरा, दिन भर लगता है जाम

Fri, 22 Feb 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
हाथ ठेले वालों का सड़क पर डेरा, दिन भर लगता है जाम
इटावा। सहालग को लेकर इस समय बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुख्य बाजार होमगंज, तहसील बाजार, राजागंज, बजाजा लाइन व पक्की सराय पर महिलाओं के साथ ग्रामीण ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। राजागंज के रास्ते गाड़ीपुरा, तहसील चौराहा, रामगंज रोड, साबितगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहर से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाश दीप जैन बेटू ने शुक्रवार को जिला प्रशासन से हाथ ठेला वालों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य बाजार राजागंज, बजाजा लाइन, होमगंज, सब्जी मंडी के गेट, तहसील के सामने, पक्की सराय पुल कहारान, पुरविया टोला सहित अनेक मार्गों पर रोड के दोनों ओर हाथ ठेला खड़े होने के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहता है। रोड के किनारे से लेकर मध्य सड़क तक हाथ ठेलों का कारोबार फैला होने के कारण दो पहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यातायात नियंत्रण को लेकर नगर पालिका परिषद ने शहर के मुख्य मार्गों पर वन.वे ट्रैफिक व्यवस्था तो की, लेकिन फुटपाथ पर हुए कब्जे को प्रशासन व नगर पालिका द्वारा मुक्त नहीं कराए जाने के कारण हर रोज लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed