{"_id":"5c6eed16bdec2273724c5585","slug":"61550773526-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत पटेल व नेतराम राजपूत करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत पटेल व नेतराम राजपूत करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला युवा संसद के नोडल अधिकारी व जनता कालेज बकेवर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीके राजपूत ने बताया कि युवा संसद महोत्सव नई दिल्ली में 26-27 फरवरी को डॉ आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में युवा संसद महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों के विषय आयोजन से एक दिन पूर्व निर्धारित किए जाएंगे। जिसमें जनपद इटावा से रजत पटेल तथा औरैया जनपद से नेतराम राजपूत प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को प्रथम स्थान पाने वाले को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये का नगद इनाम एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य युवा संसद महोत्सव का आयोजन पूरे भारत में 5-7 फरवरी को लखनऊ के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में हो चुका है। इसमें एक भारत, एक निर्वाचन सुशासन के लिए अनिवार्य है, भारत एक महाशक्ति बनने के लिए अग्रसर, डिजिटल इंडिया, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटने का माध्यम एवं स्वच्छ भारत एक जन अभियान विषय पर विचार रखे गए। राज्य युवा संसद महोत्सव में जनता कालेज, बकेवर से रजत पटेल, जनता महाविद्यालय अजीतमल से नेतराम राजपूत व नित्यानन्द महाविद्यालय, लखना से अंकित कुमार ने प्रतिभाग किया था। उक्त तीनों प्रतिभागी जिला युवा संसद महोत्सव के नोडल सेंटर जनता कालेज बकेवर पर गत 25 जनवरी को आयोजित संसद में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे थे।
कालेज के प्राचार्य डॉ. एम.पी.यादव ने राज्य युवा संसद महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते बधाई दी और कहा कि वह नई दिल्ली की युवा संसद में प्रतिभाग करके अपने महाविद्यालय का नाम ऊंचा करें। इस अवसर पर कालेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.डी.एन.सिंह, डॉ.ए.के.पाण्डेय, डॉ.धर्मेंद्र कुमार, डॉ.एस. एन.राम, डॉ.एम.पी.सिंह, डॉ. मनोज यादव सहित प्राध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।