फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मलखम्भ प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम विजेता एवं एटा उपविजेता

मलखम्भ प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम विजेता एवं एटा उपविजेता

Sat, 10 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मलखम्भ प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम विजेता एवं एटा उपविजेता
इटावा। 28वीं वाहिनी पीएसी के प्रांगण में चल रही तीन दिवसीय अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद की मलखंभ प्रतियोगिता का शनिवार को समापन अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी आरके विश्वकर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जोन कुल 14 टीमों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर सर्वाधिक 55 अंक प्राप्त करने वाली 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम विजेता रही जबकि 41 अंत प्राप्त करने वाली 43वीं वाहिनी जीएसी एटा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वकर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार वितरण कर प्रतियोगिता का समापन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। पीएसी पश्चिमी जोन के ध्वज को अगले वर्ष की प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए आयोजन सचिव/सेनानायक लल्लन राय 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा को प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, सहायक सेनानायक सुरेंद्र सिंह, राजाराम, किशवर अली, मिथलेश कुमार पांडेय, सुनील कुमार, निर्णायकगण एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। माह फरवरी के चतुर्थ सप्ताह में जनपद गोरखपुर में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश् पुलिस प्रतियोगिता के लिए 16 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए 28वीं वाहिनी पीएस में एकत्रित किया गया।
विज्ञापन




नोएडा और लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा पीएसी के जवान संभालेंगे
इटावा। समारोह के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी आरके विश्वकर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोएडा और लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा पीएसी के जवान संभालेंगे। प्रदेश में पीएसी के जवान एनडीआरएफ की तर्ज पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल विलुप्त होते जा रहे हैं। इन खेलों को सरकारी संरक्षण की जरूरत है। पीएसी भारतीय खेलों को बढ़ावा देने का काम करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जोन प्रतियोगिता के बाद लखनऊ में इंटर जोन खेलकूद प्रतियोगिता होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन






संशोधित---लखनऊ और नोएडा के ध्यानार्थ---
मलखंभ में मुरादाबाद की टीम विजेता, एटा उपविजेता
तीन दिवसीय अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद की प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो नंबर 26- इटावा पीएसी में आयोजित मलखंभ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed