{"_id":"63f26f15ef8a4918cc070c54","slug":"6-mysterious-people-arrested-etawha-news-c-12-1-87260-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: गांव में दहशत, छह संदिग्ध लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: गांव में दहशत, छह संदिग्ध लोग हिरासत में
Mon, 20 Feb 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। गांव पाठकपुरा में शुक्रवार रात महिला की हत्या और डकैती के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से दो सिपाही मृतका के घर के बाहर तैनात किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भारी वस्तु के प्रहार से महिला की मौत हुई थी।
शुक्रवार रात गांव पाठकपुरा में प्रेमकली (50) के घर में घुसे आठ से दस बदमाशों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर 50 हजार रुपये और लाखों के जेवर लूट लिए थे। मृतका के पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि बदमाश जो सामान लूट ले गए हैं, वह मां ने भाई संदीप की शादी के लिए रखा था। पिता की 12 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई चेन्नई में चालक है। पुलिस की जांच में दीवार पर पैरों के निशान मिले हैं। ग्रामीण संजीव कुमार, राकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, हेमराज आदि ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व गांव के मोड़ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए सीओ अतुल प्रधान के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमें लगाई गई हैं। संदिग्ध लोगों के घरों में दबिश दी जा रही है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
2010 में भी हुई थीं वारदातें
वर्ष 2010 में जसवंतगनर कस्बे के मोहल्ला महलई टोला, जैन मोहल्ला, पड़ाव मंडी तथा कटरा बुलाकी दास में हत्या व लूट की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं से लंबे समय तक दहशत रही थी। लगभग 12 साल बाद पाठकपुर में लूट व हत्या की घटना ने लोगों का दिल दहला दिया।