फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   55 liters of water daily for every household by 2024

नमामि गंगे की मॉनीटरिंग कर रहे केंद्रीय सचिव 11

Sat, 26 Dec 2020 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
55 liters of water daily for every household by 2024
फोटो संख्या 48 वारर्ता करते केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : ETAWHA
केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना से संबंधित कार्यों की सुस्त गति को देखते हुए केंद्रीय सचिव को इनकी मॉनीटरिंग के लिए भेजा गया है। जल शक्ति मंत्रालय के सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह दो दिन के प्रवास पर रहकर अब हुए कार्यों की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने डीएम सहित कई विभागों के अफसरों के संग बैठक की। कई कार्यों में हो रही लापरवाही के चलते वह समीक्षा भी करेंगे। उन्होंने बताया कि हर घर को नल से 55 लीटर स्वच्छ पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह अपने प्रवास के दौरान जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन व नमामि गंगे परियोजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे हैं।
शनिवार को सचिव उपेंद्र प्रसाद पचनद, भरेह आदि साइटों पर गए और पर्यटन संबंधी जानकारी प्राप्त की। शाम को लगभग चार से छह बजे तक वन विभाग के अतिथि गृह में उन्होंने डीएम श्रुति सिंह, सीडीओ, तहसील, सहित वन विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के संग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों के अलावा किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी गई। सचिव ने बताया कि जिले में सिंचाई को लेकर नहरों में पानी की समस्या को लेकर वार्ता की गई।

पचनद पर डैम बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी के अलावा राजस्थान व मध्य प्रदेश का भी कुछ हिस्सा इसमें आता है जिसके लिए प्रोजेक्ट को संशोधित किया गया है।
राज्य सरकार इस पर विस्तृत कार्ययोजना आख्या तैयार कर रहा है। इसके साथ ही जिले में सिंचाई की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयासों पर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed