फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार में सवार वृद्वा की मौत

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार में सवार वृद्वा की मौत

Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार में सवार वृद्वा की मौत
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोका मोटर्स के सामने हाईवे पर गुरुवार की रात तेजी से आ रहे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार एक वृद्धा की मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


कानपुर नगर के अनवरगंज स्थित तेजाब मिल कैंपस निवासी अवतार सिंह पुत्र सुलखान सिंह अपनी बीमार मां हरवंश कौर (78) पत्नी सुलखान सिंह का इलाज कराने के लिए कार से नोएडा जा रहे थे। उनके साथ उनका भतीजा जसन पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा भी साथ था। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर पिलखर के पास पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने कार में टक्कर मार दी। इससे पीछे की सीट पर लेटी हरवंश कौर सीट ने नीचे जा गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अवतार सिंह व जसन बाल बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बीमार थी। वह इलाज कराने जा रहे थे। वह उनका पोस्ट मार्टम नहीं कराना चाहते है। उन्होंने पुलिस को कोई कार्रवाई न करने की बात लिखकर दी। प्रभारी एसओ इकदिल मनोज परमार ने बताया कि अवतार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। बाद में वह अपनी मां का शव लेकर कानपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed