फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सहकारी समितियों में भाजपा का दबदबा करें कायम

सहकारी समितियों में भाजपा का दबदबा करें कायम

Fri, 12 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों में भाजपा का दबदबा करें कायम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बातचीत की। उनका यह दौरा सहकारी समितियों के चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होेंने अलग अलग विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा का परचम फहराने का संदेश दिया।
इटावा जिले में करीब ढाई दशक सहकारी समितियों पर सपा का वर्चस्व है। भाजपा इस बार प्रदेश में अपनी सरकार होने का लाभ उठाते हुए अपना दबदबा कायम करना चाहती है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को भाजपा के पक्का बाग स्थित बंधन गेस्टहाउस कार्यालय पर जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्षों एवं समन्वय समिति की बैठक अलग अलग की। उन्होंने पदाधिकारियों से सरकार की नीतियों का फीडबैक लिया। भाजपा विधायक सरिता भदौरिया से भी चर्चा की। कार्यकर्ताआें की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के बारे में भी जानकारी ली। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की करारी हार के बारे में भी अलग अलग चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताआें को पुरानी बातें भूलकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए आपसी सामंजस्य बनाकर जनता के बीच जाएं। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की चर्चा करें।


बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे, डा. रमांकांत शर्मा, जितेद्र गौड़ सहित सभी पदाधिकारी शामिल रहे। मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ ने बताया कि संगठन मंत्री का दौरा हर महीने होता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

-भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बैठक में दिया संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed