फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   500 cows caught in 24 days, 1500 to be caught in a month and a quarter

Etawah News: 24 दिन में पकड़े 500 गोवंश, सवा माह में पकड़ने हैं 1500

Sat, 25 Nov 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 25 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
500 cows caught in 24 days, 1500 to be caught in a month and a quarter
इटावा। शासन की ओर से नवंबर और दिसंबर दो माह में जिले में छुट्टा घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के आदेश हैं। इस पर प्रशासन ने टीम बनाकर अभियान शुरू तो कर दिया गया है। टीम ने जिले में दो हजार गोवंशों को पकड़ने का लक्ष्य रखा है। हालांकि रफ्तार धीमी होने की वजह से 24 दिनों में टीम सिर्फ 500 ही गोवंश पकड़ सकी है। बाकी बचे 1500 गोवंश सवा माह में पकड़ना चुनौती होगा।
विज्ञापन




शासन के आदेश पर एक नवंबर से जिले में भी गोवंशों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। पशुपालन विभाग ने जिले में दो हजार छुट्टा गोवंश चिह्नित किए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए तहसील स्तर पर सदर, जसवंतनगर, चकरनगर, भरथना, सैफई और ताखा तहसील स्तर पर छह टीमें बनाई गई हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर चार टीमें समेत कुल 10 टीमें गोवंशों को पकड़ने के लिए लगाई हैं। टीमों की हीलाहवाली के चलते अभियान की रफ्तार काफी धीमी चल रही है। इस माह के 24 दिनों सिर्फ पांच सौ ही गोवंश पकड़े जा सके हैं। जबकि बचे 37 दिनों में टीमों को तीन गुने गोवंश पकड़ने हैं। टीमों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। आए दिन किसान लोगों को पर हमला करके और नेशनल हाईवे पर हादसों की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन






केस 1ः गोवंश टकराने से हुए थे बाइक सवार घायल, महिला ने तोड़ा था दम
भरथना। 15 नवंबर को गांव चिमकुनी जिला औरैया सराय चौरी का एक परिवार बाइक से भरथना की ओर जा रहा था। तभी सराय चौरी गांव के पास सामने आए गोवंश से टकराकर सभी घायल हो गए थे। इसमें गंभीर घायल महिला गुड्डी देवी (35) पत्नी मेघ सिंह ने उपचार के दौरान पीजीआई सैफई में 20 नवंबर को दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन







केस 2ः हादसे में गई थी एक महिला की जान


सैफई। 25 जून 2022 को गांव खरदुली निवासी जाहर सिंह यादव की पत्नी कमला देवी (58) सुबह सात बजे अपने भतीजे किशन सिंह के साथ बाइक से बाजार गई थीं। लौटते वक्त पचावली रोड पर कुकपुरा शाला के पास गोवंश सामने आने पर बाइक सवार ने ब्रेक लगाए। इस पर पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों घायल हो गए थे। उपचार के दौरान सैफई में महिला की मौत हो गई थी।



केस 3ः गोवंश को बचाने में पलटी थी कार, चार हुए थे घायल



सैफई। 20 मई को इटावा-मैनपुरी रोड थाना वैदपुरा क्षेत्र में बिचपुरी खेड़ा नहर पुल के पास गाय को बचाने में कार डिवाइडर से टकराकर टायर फटने से कई बार पलट गई थी। हादसे में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के महावीरनगर रमेशचंद्र, उनकी पत्नी संतोष देवी, बेटी निशा तथा बेटे ललित कुमार घायल हो गए थे। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

ग्रामीणों की बात




जसवंतनगर के ग्राम भावलपुर के राजकुमार ने बताया कि उनकी आलू की फसल हाईवे किनारे खड़ी है। छुट्टा गोवंशों के चलते उन्हें रात भर जागना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है। पास में स्थित गोशाला में गोवंशों को एकत्र कर दिया जाए। ताखा के नगला लछी निवासी किसान राजेश दुबे ने बताया कि आलू खड़ी फसल में आवारा गोवंश नुकसान कर रहे हैं। जिसकी वजह से खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।



वर्जन



गोवंश पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिनकी रफ्तार कम है उन्हें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा के अंदर चिह्नित किए गए सभी गोवंश पकड़वा लिए जाएंगे। -डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed