फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 defaulters deposited Rs 8 lakh in the OTS camp.

Etawah News: ओटीएस शिविर में 50 बकायेदारों ने जमा किए आठ लाख

Mon, 23 Feb 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
50 defaulters deposited Rs 8 lakh in the OTS camp.
बकेवर। बिजली बिल के बकाया को लेकर चल रहे वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का तीसरा चरण 28 फरवरी तक चलेगा। तीसरे चरण के तहत सात शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 50 बिजली बकायेदारों का पंजीकरण किया गया। जिन्होंने कुल आठ लाख 23 हजार रुपये का बकाया जमा किया। यह शिविर एसडीओ बकेवर संत कुमार वर्मा की अगुवाई में लगाए गए हैं। शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की छूट योजना का लाभ बकायेदारों तक पहुंचाना है, जिसके तहत बकाया बिलों पर ब्याज राशि में छूट प्रदान की जा रही है। शिविर लखना, बकेवर प्रथम व द्वितीय, महेवा, ढकाताल, निवाड़ी कला और बहादुरपुर घार सहित सात बिजली उपकेंद्रों पर आयोजित किए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed