फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 bed hospital could not start in three years, but third time inaguartion took place

50 शय्या अस्पताल का तीसरी बार हुआ लोकार्पण

Fri, 13 Aug 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
50 bed hospital could not start in three years, but  third time inaguartion took place
बकेवर। कस्बा स्थित 50 शय्या अस्पताल भले ही चार साल में ठीक से संचालित नहीं हो सका, लेकिन उसका लोकार्पण तीसरी बार जरूर हो गया। शुक्रवार को भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने इस अस्पताल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

हर्राजपुर गांव निवासी सपा नेता स्वर्गीय पंडित रामाधीन शर्मा के नाम पर 50 शय्या अस्पताल का निर्माण वर्ष 2017 में तत्कालीन सपा सरकार ने कराया था। तब विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसे अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए लोकार्पण किया था। 2017 में प्रदेश में भाजपा के सत्तारुढ़ होने के बाद क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया ने दिसंबर 2019 में इस अस्पताल का लोकार्पण किया। अब शुक्रवार
विज्ञापन

को तीसरी बार विधायक सावित्री कठेरिया ने फिर इस अस्पताल का लोकार्पण किया। खास बात ये है कि इस अस्पताल को बने चार साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थायी रूप से न तो डॉक्टरों की तैनाती हुई है और न ही पैरा मेडिकल स्टॉफ की। इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अभी भी मुख्यालय और आसपास के जिलों की तरफ रुख करना पड़ता है। विधायक की स्थानीय और शासन स्तर पर पैरवी के बाद सीएमओ ने जिले के दूसरे अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की सप्ताह में एक-एक दिन ड्यूटी लगाई है, लेकिन अधिकांश डॉक्टर यहां ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद विधायक ने अस्पताल का मुआयना कर व्यवस्थाएं भी देखी। डॉक्टरों ने अस्पताल न आने के बारे में सीएमओ से सवाल भी किए। कहा कि वह इस अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित कराने का पूरा प्रयास कर रही हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. भगवानदास ने मुख्य अतिथि विधायक

को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ सुशील कुमार, आयुष चिकित्सक डॉ सोहन गुप्ता, महेवा सीएसची प्रभारी डॉ. गौरव दुबे, बीपीएम दिलीप अग्रहरि, फिजीशियन. डॉ अजय शर्मा, डॉ. सजंय आनंद, डेंटिस्ट डॉ शाहना, नगर पंचायत बकेवर के ईओ अजय कुमार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, रविंद्र दुबे, ग़ोविंद चौधरी, अरविंद ऋषीश्वर, सुशील राजपूत, गीतेश मिश्रा, समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed