फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   47507 sweaters for council schools

तीन ब्लॉकों में ंबंटने को आए 47507 स्वेटर

Wed, 13 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
47507 sweaters for council schools
इटावा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए तीन ब्लाकों में 47 हजार से अधिक स्वेटर आए हैं जिन्हें सत्यापन के बाद महेवा, भरथना और बढ़पुरा ब्लाक के बच्चों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

भरथना ब्लाक में कक्षा 1 से 2 तक के 4189, कक्षा 3 से 4 के 3990, कक्षा 5 से 6 तक के 3262 तथा कक्षा 7 से 8 तक के 2459 छात्र-छात्रा शामिल हैं। जिसमें भरथना ब्लॉक में 13900 छात्र-छात्राओं को स्वेटर दिया जाएगा। इसी प्रकार महेवा ब्लॉक के कक्षा 1 से 2 तक के 5683, कक्षा 3 से 4 के 5574, कक्षा 5 से 6 तक के 4677 तथा कक्षा 7 से 8 तक के 3474 छात्र-छात्रा शामिल हैं। महेवा ब्लॉक के स्कूलों में 19408 स्वेटर बांटे जाएंगे। ब्लॉक बढ़पुरा में कक्षा 1 से 2 तक के 4528, कक्षा 3 से 4 तक के 4350, कक्षा 5 से 6 तक के 3554 तथा कक्षा 7 से 8 तक के 2667 छात्र-छात्रा शामिल हैं। बढ़पुरा ब्लॉक के कुल 15099 छात्र-छात्राओं को स्वेटर बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार सिंह का कहना है कि परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को स्वेटर का वितरण इसी सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा। कुछ ब्लॉकों के लिए स्वेटर आ गए हैं कुछ जल्द आ जा जाएंगे। सत्यापन कार्य होते ही इन्हें स्कूलों में वितरित कराना शुरु करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अभी नगर क्षेत्र के अलावा ब्लॉक बसरेहर, सैफई, जसवंत नगर, चकरनगर तथा ताखा में स्वेटर आना शेष हैं। जनपद में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की संख्या की कुल संख्या 110601 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed