फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   47 found including CMO office workers infected

सीएमओ कार्यालय कर्मी समेत 47 मिले संक्रमित

Wed, 05 Aug 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
47 found including CMO office workers infected
अगस्त माह में रिकार्ड तोड़ कोरोना केस मिलने से लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को सीएमओ कार्यालय के दो कर्मी समेत 47 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पांच दिन में 180 संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक 882 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
बुधवार को मिले संक्रमितों में सीएमओ कार्यालय का 44 वर्षीय कर्मचारी, एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के परिवार की 25 वर्षीय महिला, सैफई में एक डॉक्टर समेत तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं।
जीआरपी थाने में एसएसआई, कांस्टेबल, हेड मुहिर्रर के अलावा दो अन्य पुलिस कर्मी, राम नगर फाटक के पास एक्सिस बैंक का 31 वर्षीय डिप्टी मैनेजर भी चपेट में आ गए हैं। हालांकि डिप्टी मैनेजर की सैफई में दो दिन पूर्व मौत होने की सूचना है।
विज्ञापन

लेकिन अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी सकी है। अन्य लोगों में फ्रेंड्स कालोनी में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। ओम वाटिका के पास तीन लोग, गांधी नगर में दो लोग भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक नगर में 1-1 बराही टोला में 31 वर्षीय युवक, शिवपुरी शाला में 32 वर्षीय युवक, रामगंज में 31 वर्षीय युवक, न्यू कालोनी में 28 वर्षीय महिला, छिपैटी वर का टोला में परिवार के तीन लोग, पक्का बाग सिविल लाइन में तीन लोग, न्यू बस स्टैंड के पास परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
सराय शेख में 66 वर्षीय व्यक्ति, कोकपुरा में 25 वर्षीय युवक, मानिकपुर मोड़ पर 32 वर्षीय महिला, इकदिल नई बस्ती में 28 वर्षीय युवक, भरतपुर खुर्द ऊसराहार में 45 वर्षीय व्यक्ति, उदी- बढ़पुरा में 34 वर्षीय युवक, इकदिल के खेड़ापति मोहल्ला में 4 महिलाओं समेत 5 लोग संक्रमित मिले।
भरथना के मोहल्ला गांधी नगर में 42 वर्षीय व्यापारी संक्रमित है। बृजराजनगर में 63 वर्षीय वृद्धा संक्रमित मिली, जबकि दूसरी 63 वर्षीय संक्रमित महिला इस समय कानपुर में है।

जबकि व्यापारी आगरा में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. अमित दीक्षित नर बताया 34 व्यक्तियों की जांच की गई। इस कार्य में लैब टेक्नीशियन श्रीभगवान कौशल, रीता कौशल, पूनम आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed