फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बीएसएनएल विजिविल्टी बढ़ाने पर दे जोर:अशोक दोहरे

बीएसएनएल विजिविल्टी बढ़ाने पर दे जोर:अशोक दोहरे

Wed, 10 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल विजिविल्टी बढ़ाने पर दे जोर:अशोक दोहरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इटावा व औरैया दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को बीएसएनएल कार्यालय में हुई। जिसमें सांसद अशोक दोहरे ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे। जिससे अधिक से अधिक लोग बीएसएनएल से जुड़े रहें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बीएसएनएल की सुविधाएं तो उपलब्ध हैं लेकिन इनमें और विस्तार किया जाना चाहिए। जिन स्थानों पर नेटवर्क में दिक्कत है। ऐसे स्थानों को प्राथमिकता देकर नेटवर्क की परेशानी को दूर किया जाए। ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा व नेटवर्क उपलब्ध हो सके। साथ ही कहा कि बीएसएनएल के पास उपकरणों व स्टाफ की कमी की जो समस्या उनके सामने रखी गई है। शीघ्र ही इसे दूर कराया जाएगा। बैठक में जिला प्रबंधक एके गुप्ता ने बीएसएनएल की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में कुछ सदस्यों ने रुधौली, गौहानी, चौरेला, मुहारी तथा मानिकपुर मोड़ पर नेटवर्क सही न आने की शिकायत की। इस पर टीडीएम ने आश्वासन दिया कि इस शिकायत को जल्द की दूर कर दिया जाएगा। बीएसएनएल की ओर से उप महाप्रबंधक आरपी सिंह, सहायक महाप्रबंधक आरके यादव, एके दीक्षित, उमेश चंद्र बाथम, विपिन सिंह, सचिन पाल, अनंत सिंह चौहान ने सदस्यों को बीएसएनएल के बारे में जानकारी दी। बैठक में इटावा, औरैया के सलाहकार समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, राघवेंद्र पुजारी, प्रेमकुमार गुप्ता, सुशील कुमार, सुरेंर्द्र सिंह अमर चंद्र राठौर करन सिंह राजपूत, रमेश चंद्र दिवाकर, अरुण कुमार, अन्नू गुप्ता, अजय प्रताप धाकरे, दिनेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- बीएसएनएल बेहतर नेटवर्क बढ़ाने पर दे जोर :अशोक दोहरे
- दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में बोले सांसद
- उपकरणों व स्टाफ की कमी को किया जाएगा दूर




























































































































































































































































































































































































फोटो- 1 बैठक में मौजूद सांसद अशोक दोहरे साथ में टीडीएम एके गुप्ता।
2 सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद सदस्यगण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed