फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   40 lakh fraud case filed against CMD of Sign City in Etawah

इटावा में साइन सिटी के सीएमडी पर 40 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
40 lakh fraud case filed against CMD of Sign City in Etawah
इटावा। रियल स्टेट कंपनी साइन सिटी के सीएमडी पर शहर के अधिवक्ता ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उस पर लखनऊ में प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। आरोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शमशेर खां निवासी अधिवक्ता विनोद बिहारी कश्यप ने तहरीर में बताया कि 2020 में उनकी मुलाकात लखनऊ में रियल स्टेट कंपनी साइन सिटी के सीएमडी राशीद नसीम से हुई थी। सीएमडी ने लखनऊ के पैराडाइस गार्डन में एक हजार वर्ग फुट और 1800 वर्ग फुट के प्लाट दिखाए थे। इनकी कीमत 40 लाख रुपये बताई थी। अधिवक्ता के अनुसार उन्होंने कई बार में पूरी रकम का भुगतान कर दिया। प्लाट न मिलने पर अधिवक्ता ने रुपये मांगे। दबाव डालने पर 30 मार्च 2021 को बाबा माल में 40 लाख रुपये का चेक दिया। बैंक में चेक बाउंस हो गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर फिर सीएमडी टालमटोल करने लगा। इस पर अधिवक्ता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने बुधवार को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज निवासी राशीद नसीम पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राशीद पर हजारों करोड़ के घोटाला करने का आरोप है। उस पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 300 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कंपनी के एमडी सहित कई कर्मचारी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed