{"_id":"636e907766ca722e622f0227","slug":"4-days-left-roads-still-not-repaired-etawah-news-knp727805398","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों के सामने 15 तक सड़कों की सूरत बदलने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों के सामने 15 तक सड़कों की सूरत बदलने की चुनौती
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सड़कें गड्ढामुक्त करने की बात कही है लेकिन जिले में ये काम पूरा होते नहीं दिख रहा। नगर निकाय में आने वाली कई सड़कें बदहाल हैं। ऐेसे में चार दिन में इन्हें सही कर पाना मुश्किल है। सदर नगर निकाय के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 50 प्रतिशत काम हो चुका है।
सदर नगर पालिका ने शहर में पांच साल में 55 करोड़ रुपये से सड़कें बनवाई हैं। इसके बावजूद कई मोहल्लों की सड़कें सालों से जर्जर हैं। मोहल्ला करौल, करमगंज, कटरा शमशेर खां, विनीत कालोनी, एकता कालोनी समेत कई मोहल्लों में इंटरलॉकिंग उखड़ चुकी है। कई में गिट्टी उखड़ी पड़ी है। इससे आए दिन लोग गिरकर घायल होते हैं।
कई बार शिकायतों के बाद भी सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि कुछ सड़कें पीडब्ल्यूडी की ओर से ठीक कर दी गईं हैं। कुछ पालिका अपने निजी फंड से करा रही है। लगभग 50 प्रतिशत काम हो चुका है।
विज्ञापन
आठ लाख से बनी सड़क उखड़ी
जसवंतनगर। कस्बे के पूर्वी क्षेत्र में स्थित कंजड़ कॉलोनी के समीप से सीएचसी पर जाने वाले रास्ते की इंटरलॉकिंग आठ लाख रुपये से 2017 में बनवाई गई थी। एक साल से यह सड़क उखड़ी पड़ी है। सड़क ऊबड़ खाबड़ हो जाने की वजह से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस सड़क का प्रस्ताव पारित हो चुका है। चुनाव बाद सड़क सही कराई जाएगी।