फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   34 suspected patients found in dengue investigation in three days

Etawah News: तीन दिन में डेंगू जांच में 34 संदिग्ध मरीज मिले

Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
34 suspected patients found in dengue investigation in three days
इटावा। अक्तूबर का महीना शुरू होते ही डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 51 मरीजों की किट से डेंगू की जांच हुई, उनमें 17 डेंगू संदिग्ध मरीज निकले। जो सीजन में सर्वाधिक हैं। सोमवार के अवकाश के बाद तीन दिन की ओपीडी में 34 संदिग्ध डेंगू मरीज निकल चुके हैं।
विज्ञापन

पैथोलॉजी प्रभारी डॉ.नीतू द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को डेंगू जांच में ब्रह्मनगर की संध्या, नगला मुकुंदी के हृदेश, पुरबिया टोला की सीमा, आवास विकास कॉलोनी की प्राची व प्रिया, इंगुर्री की लक्ष्मी, हरचंदपुरा की सत्यवती व सुषमा, पीएसी बटालियन के सतनाम, भेलियापुर के सतीश, लुहन्ना चौराहा की मीरा समेत छह अन्य हैं। बताया पैथोलॉजी लैब में करीब तीन सौ से अधिक मरीज खून की जांच कराने आए।
विज्ञापन

कहा कि गुरुवार को डेंगू के लक्षणों वाले चार मरीजों को संक्रामक वार्ड में भर्ती कराया गया। वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 15 हो गई है। जबकि महिला व शिशु वार्ड में बुखार से ग्रसित 14 मरीज भर्ती हैं, इनमें सात-सात महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गुरुवार को 1516 मरीजों ने पर्चे बनवाए। डॉ.शांतनु ने 346, डॉ.अनामिका ने 230, चेस्ट फिजिशियन डॉ.विकास राजपूत ने 143, सर्जन डॉ.अनूप शर्मा ने 160 व डॉ.मंगल सिंह ने 94, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ.अश्विनी ने 122 ने मरीज देखे। जबकि वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक पीके गुप्ता ने 125 व डॉ.शादाब आलम ने 58 बच्चों का परीक्षण किया। पैथोलॉजी लैब से लेकर सभी डॉक्टरों के पास मरीजों की लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed