फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   34 corona including army personnel found infected

आर्मी मैन समेत 34 कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 08 Aug 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
34 corona including army personnel found infected
जिले में शनिवार को अशोक नगर के 36 वर्षीय आर्मी के जवान समेत 34 और कोरोना संक्रमित मिले। 8 दिन में यह संख्या 286 औैर अब तक 988 हो गई है।
विज्ञापन

आर्मी का जवान असम के डिब्रूगढ़ में तैनात है। यह 3 अगस्त को हवाई जहाज से कोलकाता फिर वहां से लखनऊ और फिर बस से इटावा आया था। सैफई में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
अन्य लोगों में नारायणपुर फ्रेंड्स कालोनी की दो बहनें शामिल हैं। दोनों हथकरघा विभाग के वस्त्र निरीक्षक की बेटियां हैं जो पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। पुरविया टोला में 45 वर्षीय अधिवक्ता और 60 वर्षीय महिला संक्रमित मिलीं।
विज्ञापन

शहर के बेरुन कटरा साहब खां में परिवार की 3 महिलाएं व पड़ोस में दो और लोग संक्रमित मिले। पुलिस लाइन में दो कर्मी पॉजिटिव मिले। ओम शांति कालोनी में 43 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतराना टोला में 25 साल की महिला, पीपल का अड्डा में 37 साल का युवक संक्रमित मिला। इकदिल में 51 साल तथा खेड़ा पति में 40 साल के व्यक्ति के अलावा 25 और 30 साल के दो युवक पॉजिटिव मिले हैं। सैफई में23 साल का युवक और 40 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।
भरथना में 4 महिलाओं समेत 6 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक भरथना में 71 संक्रमितों में से 59 ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 सक्रिय केस हैं। शनिवार को ग्राम ज्ञानपुर में 67 वर्षीय महिला को सैफई कोविड अस्पताल भेजा गया।
शेष 5 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने बताया मोहल्ला राजागंज में परिवार के 4 लोग 65 वर्षीय व 35 वर्षीय महिला तथा 17 वर्षीय किशोर संक्रमित मिले।
यह संक्रमित आढ़तिया के करीबी रिश्तेदार हैं। होमगंज में सर्राफा व्यवसायी की 37 वर्षीय पत्नी तथा गांधी नगर में 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं। पालिका के कॉविड प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने तीनों मोहल्लों में बैरिकेडिंग कराकर सैनिटाइजेशन कराया। तहसीलदार गजराज सिंह ने निरीक्षण किया। च़ौबिया थाने में एक दरोगा, दो सिपाई कोरोना पॉजिटिव मिले। कस्बा बसरेहर में दो लोग संक्रमित मिले। बसरेहर क्षेत्र में 18 मरीज सक्रिय हैं। चौबिया थाने में एक सिपाही की तबियत बिगड़ने पर उसे बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने सिपाही की एंटीजन जांच की तो वह पॉजिटिव मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौबिया थाने से 28 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए।
55 वर्षीय दरोगा व सिपाही पॉजिटिव मिले। थाने के तीन कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद गेट पर बेरिकेडिंग करा दी गई। सिपाही व दरोगा को एंबुलेंस से नारायणा कॉलेज कोबिड अस्पताल भिजवा दिया गया।

कस्बा बसरेहर में मुख्य बाजार में 78 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सौ मीटर का बाजार सील कर दिया गया।
शुक्रवार को हुए चेकअप में 78 वर्षीय बुजुर्ग व 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिले। फौजी मार्केट से लेकर पूर्वांचल बैंक तक का हिस्सा सील कर दिया गया। बसरेहर विकास खंड क्षेत्र में इस समय कोरोना के 18 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed