{"_id":"69595803448424ceac0ff318","slug":"33-kva-line-cut-during-excavation-electricity-crisis-in-100-villages-etawah-news-c-216-1-etw1012-135779-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खोदाई में 33 केवीए की लाइन कटी, 100 गांवों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खोदाई में 33 केवीए की लाइन कटी, 100 गांवों में बिजली संकट
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र के रायनगर फीडर से जुड़ी 33 केवी लाइन का केबल कट जाने से शनिवार शाम ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। यह केबल ब्लॉक कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से होकर गुजरता है और बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबामऊ सहित जसवंतनगर क्षेत्र के चार बिजलीघरों को जोड़ता है। केबल कटने के चलते लगभग 100 गांवों की डेढ़ लाख की आबादी बिजली संकट की चपेट में आ गई है।
शनिवार शाम चार बजे सीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान भूमिगत 33 केवीए की केबल कट गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और गांवों में चल रहे सिंचाई आदि के काम रुक गए। बिजली न आने से रात सौ से अधिक गांवों में अंधेरा छाया रहा। सूचना मिलने पर एसडीओ आनंद पाल सिंह, जेई कौशल पांडेय और रघुनाथ सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबिल को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कराया।
देर शाम तक बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि केबिल कटने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है और मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने आधी रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई। उन्हाेंने बताया कि कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।