{"_id":"5ccf2c6cbdec22076100ab05","slug":"31557081196-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के चार डाक्टर कार हादसे में हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के चार डाक्टर कार हादसे में हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दिल्ली से बिहार के चंपारण जा रहे स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार डाक्टर रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गए। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ये सभी चंपारण में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे किलोमीटर संख्या 123 पर रविवार सुबह को यह हादसा हुआ है। दिल्ली से बिहार प्रांत के चंपारण शहर के लिए न्यू अशोक नगर कालोनी, दिल्ली निवासी डा. राकेश कुमार अपने भाई की शादी में शामिल होने स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे थे। डा. राकेश इसी कालोनी स्थित एक हास्पिटल में कार्यरत हैं। कार में उनके साथी डा. राकेश पटेल, डा. चंदन देव और डा. वेगराज भी मौजूद थे।
एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 123 के आसपास पर अचानक उनकी कार का टायर फट गया। कार चला रहे राकेश कुमार नियंत्रण नहीं रख पाए और गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। आगे बैठे राकेश पटेल व राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे चंदन देव व वेगराज को मामूली चोट आईं। राकेश व राकेश कुमार को पुलिस ने सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। थाना पहुंचे चंदन देव व वेगराज ने बताया कि वह डा. राकेश कुमार के मित्र हैं। उन्हीं के भाई की शादी में शामिल होने चंपारण जा रहे थे। तभी रास्ते में कार का टायर फटने से हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि वे सभी लोग दिल्ली में ही प्रेक्टिस करते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।