फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   टेंपो संचालकों की मनमानी के विरोध में छात्रों ने लगाया जाम

टेंपो संचालकों की मनमानी के विरोध में छात्रों ने लगाया जाम

Wed, 10 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
टेंपो संचालकों की मनमानी के विरोध में छात्रों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकरनगर।
हनुमंतपुरा बकेवर मार्ग पर टेंपो संचालकों की मनमानी के विरोध में छात्रों ने मार्ग पर जाम लगाकर आक्रोश जताया। आरोप है कि टेंपो संचालकों के मनमाना किराया वसूलने से आहत होकर छात्रों ने सोमवार को हनुमंतपुरा चौराहे पर सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया । छात्रों के प्रदर्शन को देखकर थाना सहसों पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। छात्रों के आंदोलन के चलते हनुमंतपुरा मार्ग पर करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि बसों में हनुमंतपुरा से बकेवर तक के 10 रुपया किराया लगता था। वहीं टेंपो वाले 20 रुपया किराया लेते हैं। जिससे आहत होकर छात्रों को सड़क जामकर प्रदर्शन करना पड़ा। छात्रों ने कहा कि जिला प्रशासन प्राइवेट बसों को शुरू कराए। प्राइवेट बस यूनियन अध्यक्ष प्रहलाद सिंह यादव का कहना है कि बसों का संचालन टेंपो चालको की मनमानी की वजह से रोका गया है। बिना परमिट टेंपो चालक बकेवर-हनुमंतपुरा मार्ग पर पूरे दिन टेंपो चलाते हैं। जिसके कारण बस चालकों को सवारियां नहीं मिलती हैं। इसलिए सभी प्राइवेट बस मालिकों ने संयुक्त रूप से बस हड़ताल कर दी है। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया टेंपो चालकों को बकेवर से हनुमंतपुरा चलाने के लिए परमिट जारी नहीं किया गया है। इन्हें इटावा से बिजौली तक ही टेंपो चलाने की अनुमति है। अगर कोई टेंपो चालक बगैर परमिट हनुमंतपुरा-बकेवर मार्ग पर टेंपो चलाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने प्राइवेट बस मालिकों से अपील करते हुए कहा कि बसों का संचालन शुरू करें। यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या है उसका निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन


- टेंपो संचालकों की मनमानी पर छात्रों ने लगाया जाम
- हनुमंतपुरा-बकेवर मार्ग पर यातायात बाधित
- टेंपो चालकों पर अधिक किराया वसूली का आरोप
- पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया























































































































































































































फोटो नंबर 22 एवं 23- टेंपो संचालकों की मनमानी के विरोध में हनुमंतपुरा चौराहे पर जाम लगाए छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed