{"_id":"5a4fbfc64f1c1bfe7a8b564b","slug":"31515175878-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की लेटलतीफी, रद्द की गई लखनऊ शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की लेटलतीफी, रद्द की गई लखनऊ शताब्दी
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग दिया है। लेटलतीफी के कारण शुक्रवार को लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द कर दी गई। इसके अलावा कई ट्रेनें 25 से लेकर 28 घंटे तक देरी से चल रही हैं।
ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण ज्यादातर यात्री ट्रेनों से जाने से तौबा कर रहे हैं। शीतलहर में वही लोग यात्रा कर रहे हैं, जिन्हें जरूरी काम है। ऐसे लोग वेटिंगरूम, प्लेटफार्म अथवा पूछताछ केंद्र के आसपास सिमटे हुए बैठे नजर आ जाते हैं।
अप साइड की ट्रेनों में सबसे ज्यादा देर से चलने वाली ट्रेनों में हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 25 घंटे, मगध 20 घंटे, संगम 17 घंटे, वैशाली 13 घंटे, पूर्वा 12 घंटे, अवध और मरुधर 11-11 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 10 घंटे, शताब्दी और कालका छह-छह घंटे देरी से चल रहीं हैं।
विज्ञापन
डाउन ट्रेनों में सबसे ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेनों में उधमपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस 28 घंटे, जोधपुर-हावड़ा 23 घंटे, कैफियत एक्सप्रेस 14घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस और नार्थईस्ट एक्सप्रेस 12-12 घंटे और मुरी 10 दस घंटे देरी से आईं। गोमती एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें पहले से ही रद्द चल रही हैं।
लखनऊ शताब्दी रद्द
24 घंटे से अधिक देर से चल रहीं हैं कई ट्रेनें