फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   3,000 hectares of pearl millet crop damaged by rain and waterlogging.

Etawah News: बारिश और जलभराव से तीन हजार हेक्टेयर बाजरा खराब

Thu, 03 Sep 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
3,000 hectares of pearl millet crop damaged by rain and waterlogging.
बकेवर। महेवा ब्लॉक क्षेत्र में पिछले 20 दिन से हो रही बारिश और जलभराव के कारण लगभग तीन हजार हेक्टेयर बाजरे की फसल खराब हो गई है। इससे किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन के बाजरे का रकबा बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद, बारिश से यह रकबा काफी कम रह गया है।
विज्ञापन

बकेवर लखना क्षेत्र में लगातार बारिश से धान को फायदा हुआ, पर बाजरे को भारी हानि हुई। कई किसानों के बीज पहले ही खराब हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने दोबारा बोआई की। लेकिन खेतों में पानी भर जाने से दोबारा बोई गई फसल भी नहीं उग पाई। कुछ खेतों में बाजरा बोआई के तुरंत बाद नष्ट हो गया, जबकि अन्य में उगने के बाद सड़ गया। महेवा ब्लॉक में धान और बाजरा खरीफ की मुख्य फसलें हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सिंचाई के साधन नहीं हैं। इस साल कई किसानों ने धान की जगह बाजरा बोया था, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब ये खेत खाली पड़े हैं और दोबारा बोआई संभव नहीं दिख रही है। एडीओ कृषि हर्ष कुमार ने बताया कि ब्लॉक में बाजरा का आच्छादित रकबा करीब सात हजार हेक्टेयर था। उन्होंने अनुमान लगाया कि लगभग तीन हजार हेक्टेयर बाजरा की फसल बारिश से खराब हुई है।
विज्ञापन

कुड़रिया निवासी किसान छंगे ठाकुर ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा में बाजरा बोया था। फसल उगते ही कई दिनों तक बारिश होने से वह नष्ट हो गई। उनकी जोताई, बोआई और बीज की लागत भी बर्बाद हो गई। अब दोबारा बोआई करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीदीपुर के रामनरायन और अनिल चौहान ने बताया कि उनका दस बीघा बाजरा पानी में नष्ट हो गया। हर्राजपुर के सुधीर कुमार ऋषीश्वर ने 20 बीघा और रामशेष ने नौ बीघा बाजरा बोया था। बारिश के कारण उनकी फसल भी नष्ट हो गई और लागत बर्बाद हो गई। मड़ौली निवासी नितिन चतुर्वेदी की दस बीघा बाजरा और सब्जी की फसल भी पानी भरने से खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed