{"_id":"577bfa0e4f1c1b9d2f7f9d18","slug":"30-villages-police-station-region-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 गांवों के बदले थानाक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 गांवों के बदले थानाक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सिविल लाइन, वैदपुरा, बसरेहर, चौबिया थानों के गांवों का नए सिरे से परिसीमन किया गया है। इससे करीब ढाई दर्जन गांवों का थाना क्षेत्र बदल गया है। बहुत से गांव ऐसे थे जो दूसरे थाना क्षेत्र में पड़ते थे। जनता की परेशानी को देखते हुए सरकार ने परिसीमन कराकर नजदीक के थाना क्षेत्र से इन गांवों को जोड़ा है। इसका उद्देश्य है कि कोई वारदातहोने पर थाना पुलिस वहां जल्दी पहुंच सके।
विज्ञापन
परिसीमन में जोडे़ गए गांव
सिविल लाइन से जसवंतनगर में जोड़े गए गांवों के नाम
सराय भूपत, जैनपुर नागर, आराजी सरायभूपत, मलूपुरा, टकपुरा सराय जलाल, बलैयापुर जसोहन।
जसवंतनगर से सैफई जोड़े गए गांव
हेंवरा, हेंवरा कोठी, लरखौर, सिमरई।
चौबिया से सैफई
परासना, सरवरपुरा, मधैयापुरा, हरदोई
बसरेहर से सैफई
कुम्हावर, सलेमपुर, जाफर पुरा, तुलसीपुर, भागीपुर, नंदपुर, नगला मोहन, भवानीपुर, लौंगपुर, भदेही काशीपुर।
वैदपुरा से सैफई
सियापुर बाबू, उमराई, नगला लेखी, छितौनी, खरदूली, लट्टपुरा।
नया परिसीमन लागू: एसएसपी
इटावा। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के आदेश पर नया परिसीमन लागू कर दिया गया है। सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी जा चुकी है। संबंधित ग्रामीण भी अब नए परिसीमन के आधार पर अपने-अपने थाना क्षेत्रों से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन