फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   3 year imprisonment in pockso act

इटावा: पॉक्सो एक्ट में दोषी को तीन साल की कैद

Sat, 18 Feb 2023 06:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
3 year imprisonment in pockso act
इटावा। सात साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) कल्पना द्वितीय ने पॉक्सो एक्ट के दोषी को तीन साल की सजा सुनाई है। पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक दशरथ सिंह चौहान ने बताया कि एक गांव निवासी महिला ने भरथना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 12 मई की रात वह खेत पर फसल की रखवाली के गई थी। उसके पति मोबाइल टावर पर चौकीदारी करने गए थे। घर में नाबालिग बेटी भाई-बहनों के साथ थी। इसी दौरान पिंटू निवासी आलमपुर विवौली थाना भरथना घर में घुस गया और बेटी से छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग आ गए तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

अगले दिन पिंटू और उसके पिता रघुवीर ने लाठी-डंडों से बेटी और उसके साथ मारपीट की। बाद में कोर्ट के आदेश पर पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना के बाद पिंटू के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट में दोषी को तीन साल का कारावास सुनाया है। मारपीट में एक साल के कारावास की सजा और एक हजार का अर्थदंड लगाया। धमकी देने में छह माह का कारावास और पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed