{"_id":"58dfebd64f1c1bc20463fd58","slug":"3-illegal-clinic-seeld","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन अवैध क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन अवैध क्लीनिक सील
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पचावली रोड पर क्लीनिक सील करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कस है। शनिवार को शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें सील कर दीं। इनको सात दिन में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजेश यादव के निर्देश पर शनिवार को डॉ. वीरेंद्र कुमार के साथ कर्मियों ने पचावली चौराहे के निकट स्थित एसके विश्वास क्लीनिक पर पर छापा मारा। टीम ने एसके विश्वास से रजिस्ट्रेशन व डिग्री के बारे में जानकारी की। वह कु छ भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीम ने क्लीनिक को शटर बंद कर सील कर दिया। इसके बाद टीम ने पचावली रोड पर दूसरी क्लीनिक पर छापा मारा। पवन कुमार से रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी मांगी। उनके पास कुछ नहीं था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सील कर दिया। इसके बाद पक्का बाग चौराहा पर सर्वोदय पैथालॉजी पर छापा मारा। संचालक से रजिस्ट्रेशन व पैथालॉजी संचालित करने वाले डॉक्टर के बारे में जानकारी ली जिसमें पाया गया कि कोई डाक्टर ही नहीं है।
विज्ञापन
इस पर टीम ने उसे सील कर दिया। अवैध रूप से संचालित तमाम क्लीनिक बंद हो गईं। सीएमओ डॉ. राजेश यादव ने कहा कि शहर में एक भी झोलाछाप डॉक्टर को मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन