फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   27 trains arrived late, 137 had their tickets cancelled.

Etawah News: 27 ट्रेन देर से आईं, 137 ने टिकट कराए निरस्त

Wed, 24 Dec 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
27 trains arrived late, 137 had their tickets cancelled.
इटावा। कोहरे की वजह से हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का बुरा हाल रहा। इटावा जंक्शन पर सबसे अधिक लेट वाली ट्रेन में मगध एक्सप्रेस रही। यह ट्रेन सोमवार देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर आना था। यह ट्रेन करीब 10 घंटे देरी से मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद आई। ट्रेन का इंतजार में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ठंड की वजह से उन्होंने प्रतीक्षालय में समय बिताया तो कुछ ने अलाव के पास बैठकर सर्दी को भगाया।
विज्ञापन


मंगलवार को कोहरे की वजह से 27 ट्रेनें विलंब से इटावा जंक्शन पर आईं। इसमें अप लाइन में लखनऊ से चलकर आगरा जाने वाली इंटरसिटी चार घंटा 16 मिनट देरी से आई। इसी तरह बनारस-आगरा एक्सप्रेस दो घंटा 49 मिनट, इटावा-शिकोहाबाद पैसेंजर एक घंटा 10 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटा 37 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटा 44 मिनट, संगम एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस सात घंटा 23 मिनट, देहरादून एक्सप्रेस दो घंटा 56 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटा 13 घंटा देर से आई। पूर्वा एक्सप्रेस सात घंटा 13 मिनट, कैफियत सात घंटा 27 मिनट, लालगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन पांच घंटा 47 मिनट, महानंदा एक्सप्रेस छह घंटा 56 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस पांच घंटा 51 मिनट, मगध एक्सप्रेस नौ घंटा 45 मिनट, वंदे भारत साढ़े तीन घंटा, लखनऊ-दिल्ली शताब्दी साढ़े तीन घंटे, टूंडला-आगरा कैंट एक घंटा आठ मिनट, बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन

शकूरबस्ती-प्रयागराज एक्सप्रेस छह घंटा 20 मिनट, अवध एक घंटा 43 मिनट आदि ट्रेनें लेट रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। कई ट्रेनों के लेट देख 137 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करवा दिए। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से अप-डाउन में कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। यात्री ट्रेनों की यथास्थिति देखकर ठंड में घर से बाहर निकलें। इससे उन्हें सर्दी में ट्रेनों का प्लेटफार्म पर कई घंटे इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी व इटावा-झांसी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय के तहत कोहरे की वजह से निरस्त रहीं। दोनों ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। इन ट्रेनों से जाने वाले जाने दैनिक यात्री दूसरे ट्रेनों से जनरल टिकट पर सवार हुए। इसकी वजह से उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed