फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   27 bandiyo samet 4 doctor sankrimit

27 बंदियों, 4 डॉक्टर समेत 47 संक्रमित मिले

Sat, 22 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
27 bandiyo samet 4 doctor sankrimit
इटावा। जिले में कोरोना पीड़ित युवक सैफई कोविड अस्पताल में मौत हो गई है, जबकि शनिवार को 47 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 27 बंदी जिला जेल के हैं। वहीं सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टर और जिला अस्पताल के एक डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि 30 वर्षीय कोरोना पीड़ित युवक शहर के पुल कहारन चौकी शमशेरी का निवासी था। 19 अगस्त को सैफई कोबिड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 अगस्त को मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 47 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा 27 जिला जेल के बंदी हैं। इनमें दो 90 साल, दो 70 साल तथा 60 साल या इससे अधिक उम्र के हैं। तीन दिन के अंदर अब तक 104 बंदी पॉजिटिव मिल चुके हैं। 20 अगस्त को 77 बंदी पॉजिटिव मिले थे। हालांकि इससे पूर्व 26 जुलाई को भी चार बंदी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस प्रकार 28 दिन में 108 बंदी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य संक्रमितों में सैफई विश्वविद्यालय के तीन चिकिसकों समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमे 25, 26 व 35 साल के डॉक्टर तथा 26 साल का मेडिकल स्टाफकर्मी शामिल है। संक्रमितों में जिला अस्पताल का 35 वर्षीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल है। संक्रमितों में एचडीएफसी बैंक के 26 साल के डिप्टी मैनेजर भी पॉजिटिव मिले।
शहर में अन्य स्थानों पर मिले संक्रमितों में अकालगंज में 59 का व्यक्ति, अर्जुन नगर में 9 साल की बालिका, अशोक नगर में 24 साल की युवती, एक अन्य 29 वर्षीय युवक, वन विभाग में 20 साल का युवक, फ्रेंड्स कालोनी में 69 साल का वृद्ध तथा 65 साल की वृद्धा, अवारी-बढ़पुरा में 22 साल की युवती संक्रमित मिली है। वहीं जसवंतनगर में 4 लोग संक्रमित मिले। इनमें मोहल्ला फक्कड़पुरा में 30 साल का युवक, ग्राम नगला अर्जुन में 17 साल की किशोरी और 24 साल का युवक तथा ग्राम जगसौरा में 45 साल का व्यक्ति शामिल है।

संक्रमितों की संख्या डेढ़ हजार के पार
22 अगस्त को 47 संक्रमितों के मिलने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1500 को पार कर गई। दूसरी ओर अगस्त में 22 दिन के अंदर यह आंकड़ा 800 की संख्या को पार कर गया। इनमें से 1000 से अधिक ठीक हो चुके हैं, जबकि 33 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed