फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2.40 lakh voters decreased in the district, 61 thousand new ones were also added.

Etawah News: जिले में कम हुए 2.40 लाख मतदाता, 61 हजार नए भी बने

Sat, 11 Apr 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
2.40 lakh voters decreased in the district, 61 thousand new ones were also added.
इटावा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले की तीनों विधानसभा सीटों (जसवंतनगर, इटावा और भरथना) के मतदाता पुनरीक्षण-2026 का कार्य संपन्न हो गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। नई सूची के अनुसार, जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब 10.50 लाख हो गई है जबकि एसआईआर से पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 12.29 लाख थी। यानी पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनपद में लगभग 2.40 लाख मतदाता कम हुए और लगभग 61 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं।
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चले इस विशेष अभियान में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ की ओर 12.29 लाख मतदाताओं के घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया था। इस दौरान एएसडीडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट) श्रेणी के 2.33 लाख मतदाताओं की पहचान की गई और इन्हें हटा दिया गया। इसके बाद 2.64 लाख नोटिस निर्गत किए गए। इसमें नो-मैपिंग और तार्किक विसंगति के मामले शामिल हैं। इन नोटिसों की सुनवाई के दौरान 7166 मतदाता अपात्र मिले इन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही जिले के लिंगानुपात में भी सुधार देखने को मिला है। 27 अक्टूबर 2025 को जिले का जेंडर रेशियो 817 था, जो आलेख्य प्रकाशन (6 जनवरी 2026) के समय और गिर गया था। हालांकि विशेष अभियान के तहत महिलाओं के नाम दर्ज करने के लिए चलाए गए स्पेशल ड्राइव के बाद अब यह बढ़कर 824 हो गया है। यानी जेंडर रेशियो में कुल सात अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल मतदाता



199-जसवंतनगर 1.93 लाख 1.57 लाख 11 3.51 लाख



200-इटावा 1.82 लाख 1.55 लाख छह 3.37 लाख



201-भरथना(अ.जा.) 1.99 लाख 1.61 लाख दो 3.61 लाख



कुल योग 5.75 लाख 4.74 लाख 19 10.50 लाख



पहली बार वोट डालेंगे 13,492 युवा



18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं को जोड़ने में बढ़ोतरी हुई है। आलेख्य प्रकाशन के समय जिले में केवल 2,619 युवा मतदाता पंजीकृत थे। शिक्षण संस्थानों में विशेष कैंप के बाद 10,873 नए युवाओं के फॉर्म-छह भरवाए गए। अब जिले में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13,492 हो गई है, जो कुल जनसंख्या के सापेक्ष 1.28 प्रतिशत है।



ऐसे देखें सूची में अपना नाम



वेबसाइट- जिले की आधिकारिक वेबसाइट etawah.nic.in पर जाकर फाइनल रोल पब्लिकेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।



मोबाइल ऐप- प्ले स्टोर से वोटर हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड कर विवरण देख सकते हैं।



ऑफलाइन- संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ के पास, तहसील कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में अगले एक सप्ताह तक सूची निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।




आंकड़ों की बात



कुल मतदान केंद्र- 944



मतदेय स्थल- 1437



बीएलओ- 1437



सुपरवाइजर- 185



कुल बैठकें- 32



कुल बीएलए- 3597



वर्जन



विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समावेशी बनाने का प्रयास किया गया है। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।



शुभ्रांत कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed