{"_id":"5e483cf88ebc3ee6177163c4","slug":"23-vehicles-were-challaned-two-seized-etawha-news-knp544905296","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 वाहनों के चालान कटे, दो हुए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 वाहनों के चालान कटे, दो हुए सीज
विज्ञापन
इटावा। जिले के विभिन्न थानों में वाहन चेकिंग हुई। दो वाहन सीज हुए और 23 वाहनों के चालान काटे गए। 7600 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
बगैर कागजात और हेलमेट पहने वाहन सवारों के खिलाफ पुलिस चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों के चालान काटे और समन शुल्क वसूल किया। ऊसराहार थाना पुलिस ने पांच वाहनों के चालान और एक को सीज करते हुए 2000 रुपये समन शुल्क वसूला। बढ़पुरा थाना पुलिस ने भी एक वाहन को सीज किया।
जसवंतनगर थाना पुलिस ने नौ वाहनों के चालान व 2000 रुपये समन शुल्क, पछायगांव पुलिस ने 4 वाहनों के चालान व 400 रुपये समन शुल्क, वैदपुरा थाना पुलिस ने 2 वाहनों का चालान व 1200 रुपये समन शुल्क, फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने एक वाहन का चालान व 2000 रुपये समन शुल्क वसूल किया। सैफई थाना पुलिस ने दो वाहनों का चालान किया।