फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   23 Taekwondo players hoisted the flag in Lucknow

Etawah News: ताइक्वांडो के 23 खिलाड़ियों ने लखनऊ में फहराया परचम

Tue, 20 Jun 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 20 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
23 Taekwondo players hoisted the flag in Lucknow
इटावा। इटावा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक व पांच कांस्य पदक समेत कुल 17 पदक जीतकर परचम लहरा दिया है। प्रतियोगिता में इटावा के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इटावा लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर अंडर 23 किलोग्राम वर्ग में अंशुमान कुमार ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर अंडर 29 किलोग्राम वर्ग में अदम्य अनुराग ने कांस्य पदक, सब जूनियर अंडर 32 किलोग्राम वर्ग में अनमोल वर्मा ने रजत पदक, सब जूनियर गर्ल्स अंडर 29 किलोग्राम वर्ग में वैष्णवी यादव ने रजत पदक जीता। सब जूनियर अंडर 47 किलोग्राम वर्ग में श्रद्धा गोयल कांस्य पदक। सब जूनियर बॉयज इंडिविजुअल पूमसे में अदम्य अनुराग ने कांस्य पदक, सब जूनियर गर्ल्स इंडिविजुअल पूमसे में सोनाक्षी ने कांस्य पदक, सब जूनियर पेयर पूम्से में अदम्य व सोनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

कैडेट बॉयज अंडर 37 किलोग्राम वर्ग में अभिनव कुशवाहा ने स्वर्ण पदक और कैडेट गर्ल्स अंडर 48 किलोग्राम वर्ग में दीपांजलि त्रिपाठी ने कांस्य पदक जीता। कैडेट बॉयज इंडिविजुअल पूमसे शौर्य प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक, कैडेट गर्ल्स इंडिविजुअल पूमसे में आराध्या सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। कैडेट पेयर पूम्से में आराध्या सिंह व शौर्य सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। कैडेट गर्ल्स टीम पूमसे में आराध्या सिंह, तृषा सिंह व वैष्णवी वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। कैडेट बॉयज टीम पूमसे में रुद्र प्रताप,शौर्य सिंह, आयुष सिंह ने रजत पदक जीता। बाकी सब जूनियर कैटेगरी में आर्यन व हर्ष तिवारी, आराध्या त्रिपाठी, वर्तिका वर्मा, खुशी यादव, अभिग्न यादव, प्रबल प्रताप ने शानदार प्रदर्शन किया। कैडेट कैटेगरी में वंश वर्मा, रुद्र प्रताप, आयुष सिंह, तृषा सिंह, वैष्णवी वर्मा, रुद्राक्ष प्रताप ने शानदार प्रदर्शन किया। यह खिलाड़ी ताइक्वांडो जिला संघ के सचिव हिमांशु यादव, कोषाध्यक्ष नबीला, सह सचिव हरिगोविंद सिंह व टीम मैनेजर श्याम सक्सेना के निर्देशन में लखनऊ गए थे। सचिव हिमांशु यादव ने बताया की कैडेट कैटेगरी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता लखनऊ में ही कराई जाएगी। संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रत्युष तिवारी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताया है। संघ के समन्वयक सौरभ दुबे, संरक्षक देवेंद्र पाल व अन्य पदाधिकारियों ने बच्चों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed