फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   212 couple becomes marriead

Etawah News: 212 जोड़ों के हजारों लोग बने बराती

Thu, 15 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
212 couple becomes marriead
सैफई/निबाड़ीकला। महेवा और सैफई में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 212 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। ढोल नगाड़ों के बीच हजारों लोग बराती बने।
विज्ञापन

महेवा के लोकमान्य इंटर कॉलेज में 120 जोड़ों का विवाह हुआ। वहीं सैफई के रणवीर सिंह स्मृति महोत्सव पंडाल में 92 जोड़े वैदिक रीति रिवाज से एक-दूजे के हुए। इसमें से 89 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति से हुआ। तीन जोड़ों ने निकाह किया। कार्यक्रम में 16 आचार्यों ने विधि विधान से सभी रीति-रिवाज कराए। कार्यक्रम में जादूगर कौशल और राधा कृष्ण के रूप में सजे पात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम किए।
समाज कल्याण विभाग की वरिष्ठ सहायक दीपिका राठौर ने बताया कि सैफई में हुए समारोह में सैफई, ताखा, बसरेहर, जसवंतनगर ब्लॉक व जसवंतनगर पालिका व नगर पंचायत इटावा से 92 की बेटियों की शादी कराई गई है।
विज्ञापन

विवाहित कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, 10 हजार का गृहस्थी का सामान और वस्त्र आभूषण, छह हजार रुपये भोजन, टेंट आदि पर खर्च किए गए। महेवा में मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, भाजपा नेता कृष्ण मुरारी गुप्ता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव एवं सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण महिला आशीष यादव मौजूद रहे। सैफई एसडीएम सैफई रामदयाल, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था देख विधायक नाराज
महेेवा के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने आचार्यों की जल्दबाजी करने पर नाराजगी जताई। इससे पंडाल में माहौल गरमा गया। अधिकारियों और अन्य नेताओं ने व्यवस्था दुरुस्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed