फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   21 couples held each other's hands

Etawah News: 21 जोड़ों ने साधा एक-दूसरे का हाथ

Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
21 couples held each other's hands
जसवंतनगर। भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा ने 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया। कार्यक्रम में पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर शामिल हुए। उन्होंने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बरात बैंजबाजे के साथ रेलमंडी के राम-सीता मंदिर से 11 बजे शुरू होकर लधुपुरा, नदी का पुल, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा से निकाली गई। मुख्य अतिथि की मौजूदगी में जयमाला कार्यक्रम हुआ। विवाह के गवाह बने लोगों ने तालियां बजाकर एवं आशीर्वाद देकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत विकास परिषद की संस्कार संस्था समाजसेवा का बड़ा काम कर रही है। ऐसे सेवा कार्य समाज को जोड़ने और गरीब वर्गों को राहत देने का काम करते हैं।
विज्ञापन

संस्कार शाखा के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, सचिव जवाहर लाल शाक्य, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संयोजक हरिमोहन राजपूत, प्रभारी पवन गुप्ता, गणेश यादव, राजवीर यादव, अतुल गुप्ता, विनोद यादव, जितेंद्र यादव, राजीव गुप्ता, बलवीर, योगेश, विनय यादव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट---
इन्होंने थामा एक-दूसरे का हाथ
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आरती ने शिवकुमार, रिंकी ने देव, अंजली ने देव, फूलमाला ने मुकेश, नेहा ने दीपक, प्रीति ने सुमित कुमार, मिथलेश ने अंकुश, देवकी ने मनमोहन, दिव्या ने संदीप, अनामिका ने हरिओम, प्रियंका ने अनमोल, सुनीता ने ऋषि, मोहिनी ने हरिओम, अंजली ने पंकज, हेमलता ने श्रवण कुमार, अनुष्का ने अंकुश, अनामिका ने प्रमोद, रोशनी ने कुलदीप, ज्योति ने दीपक, बबली ने मनोज, शालिनी ने अंकित का हाथ थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed