फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2027 Assembly elections crucial: Aparna

2027 विधानसभा चुनाव अहम : अपर्णा

Wed, 30 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
2027 Assembly elections crucial: Aparna
सैफई। महिला आयोग की उपाध्यक्ष और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव बुधवार को सैफई पहुंची। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को अहम और निर्णायक बताया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी बताई। कहा कि सीट का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीतिक राजधानी और धरोहर है। यहां सत्ता में आने वाली सरकार का देश की राजनीति पर भी प्रभाव पड़ता है। वह मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इस दौरान उन्होंने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों पर अपर्णा यादव ने कहा कि चुनावी वर्ष में आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं। उन्होंने इसे बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं बताया। राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उद्योगपति उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का निर्णय है। अपर्णा ने लोगों से राष्ट्र को आगे बढ़ाने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed